होम / हेल्थ / सावधान! भारत में तैयार इन 4 कफ सिरप से रहें दूर, जानें क्या है पूरा मामला

सावधान! भारत में तैयार इन 4 कफ सिरप से रहें दूर, जानें क्या है पूरा मामला

खांसी दूर करने के लिए लोग कफ सिरप का सहारा लेते हैं, लेकिन भारत की एक कंपनी के 4 कफ सिरप सवालों के घेरे में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत की एक दवा निर्माता कंपनी सवालों के घेरे में है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कंपनी के 4 कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया है. WHO का कहना है कि खांसी दूर करने वाले इन कफ सिरप से किडनी में जख्म हो जाते हैं. इतना ही नहीं, उसने आशंका जताई है कि पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया में हुई 66 बच्चों की मौत के लिए भी ये कफ सिरप जिम्मेदार हो सकते हैं. WHO के इस अलर्ट के बाद से मेडिन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रोडक्ट सवालों में घिर गए हैं. 

इसलिए हैं जानलेवा! 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, WHO ने कहा है कि भारत में तैयार इन चार सिरप में घातक केमिकल शामिल हैं. इन दवाओं की शिकायत सितंबर में की गई थी, जिनके नाम Promethazine Oral Solution, Kofexmalin Baby Cough Syrup, Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup हैं. जांच में पता चला है कि इन दवाइयों में निर्धारित सीमा से अधिक डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकोल हैं. यह दोनों ही रसायन मानव शरीर के लिए घातक और जानलेवा साबित हो सकते हैं. WHO की मेडिकल प्रोडक्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रयोगशाला में हुई जांच के दौरान मेडिन फार्मास्यूटिकल्स के कफ और कोल्ड सिरप में जरूरत से ज्यादा डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा पाई गई है, जो अस्वीकार्य है.

जारी रहेगी जांच
WHO की तरफ से कहा गया है कि वो इस कंपनी के खिलाफ जांच जारी रखेगा और भारत की नियामक संस्थाओं से भी संपर्क में है. हरियाणा की इस फार्मा कंपनी ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रास घेबरेसस ने बताया कि मेडिन फार्मा के चार कफ सिरप को लेकर जांच जारी है. वैसे इस उत्पाद के कारण खराब सेहत की शिकायत अब तक केवल गाम्बिया से ही मिली है. हालांकि यह दवा अन्य देशों में भी वितरित की गई होगी. वहीं, गाम्बिया सरकार का कहना है कि पिछले हफ्ते पांच साल से कम उम्र के 66 बच्चों की किडनी में गहरे जख्म के चलते मौत हो गई थी.  

कंपनी के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार इस मामले में WHO की तरफ से पूरा विवरण उपलब्ध कराए जाने का इंतजार कर रही है. हालांकि, मामले की जांच शुरू कर दी गई है. Maiden Pharmaceuticals एक ISO सर्टिफाइड कंपनी है जिसकी स्थापना नवंबर 1990 में हुई थी. कंपनी के हरियाणा में दो प्लांट हैं. एक Kundli और दूसरा Panipat. जबकि कॉर्पोरेट ऑफिस दिल्ली में है. कंपनी के डायरेक्टर Dr. Naresh Kumar Goyal हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago