होम / हेल्थ / #UPGISWithBW: हेल्‍थकेयर में हमें 54 हजार करोड़ का निवेश मिला है- ब्रजेश पाठक 

#UPGISWithBW: हेल्‍थकेयर में हमें 54 हजार करोड़ का निवेश मिला है- ब्रजेश पाठक 

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि हमारे आंकड़ों के अनुसार आज हमारे पास हर रोज 1 लाख 70 हजार से 1लाख 50 हजार तक मरीज आते हैं, जिसमें 12000 एक्‍सीडेंटल होते और 8000 ब्रेन हैमरेज वाले होते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपी मे चल रहे ग्‍लोबल इंवेस्‍टर समिट में शनिवार को हुए हेल्‍थकेयर सेशन में प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश को अब तक हेल्‍थकेयर में 54 हजार करोड़ से ज्‍यादा का निवेश मिल चुका है. उन्‍होंने कहा कि सिर्फ हेल्‍थकेयर ही नहीं बल्कि हेल्‍थ एजुकेशन में भी अच्‍छा निवेश मिला है. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार राज्‍य के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर काम कर रही है, जिससे वहां की स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके.

मेडिकल एजुकेशन में भी मिला है करोड़ों का निवेश 
उपमुख्‍यमंत्री और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सिर्फ हेलथकेयर में ही नहीं बल्कि हमें हेल्‍थ एजुकेशन को लेकर भी निवेश मिला है. उन्‍होंने कहा कि हेल्‍थ एजुकेशन में 17 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिला है. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज को लेकर भी काम कर रही है. उन्‍होंने कहा कि 75 जिले होने के बावजूद हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं सिर्फ 14 बचे हैं. इन मेडिकल कॉलेजों में 35 सरकारी और 30 निजी हैं. बाकी जनपदों में हम पीपीपी मॉडल पर काम कर रहे हैं.  सरकार की योजना है कि शुरुआत में वो कुछ सरकारी कॉलेजों को पीपीपी मोड पर देगी अगर ये योजना कामयाब हुई तो हम इस पर बाद में आगे बढ़ेंगें. उन्‍होंने कहा कि आज अमेरिका में हेल्‍थकेयर पर भारत से 10 गुना से ज्‍यादा  खर्च होता है.

क्‍या बोले डॉ त्रेहन 
यूपी के इस जीआईएस समिट में डॉ नरेश त्रेहन भी भाग लेने पहुंचे. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि लागत लगाने के लिए जो इंसेटिव दिए जा सकते हैं उसमें मैने देखा कि इंडस्‍ट्री लगानी हो तो स्‍टेट जीएसटी का रिफंड मिलता है. हेल्‍थकेयर में हम जीएसटी देते हैं लेकिन हम हमें भी अगर जीएसटी में राहत मिल जाए तो बड़ा फायदा होगा. अगर आप इंडस्‍ट्री को सबवेंशन देंगे तो आप उसमें हेल्‍थ सेक्‍टर को शामिल कीजिए। उन्‍होंने कहा कि मेदांता गुरुग्राम में हमने 300 करोड़ की मशीन लगाई, लेकिन अब नई मशीन लाने के लिए मुझे 10 साल में 150 करोड़ और देना है. डॉ त्रेहन ने कहा कि हयूमन कैपिटल अच्‍छा है. सरकारी कॉलेज से पास होने वाले नर्स और डॉक्‍टर अच्‍छे हैं लेकिन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की क्‍वालिटी अच्‍छी नहीं है.

40 जिलों में और लगानी है लैब
डा लाल पैथ लैब इंडिया के प्रमुख ओपी मनचंदा ने कहाकि हमारे यूपी में 277 लैब 5000 कलेक्‍शन सेंटर हैं और 10 हजार पिकअप प्‍वाइंट हैं. हम एक साल में ढाई करोड़ लोगों को टेस्‍ट करते हैं. इसका 25 प्रतिशत इंफ्रा हमारा यूपी में है. हमारा हर जिले में कलेक्‍शन सेंटर हैं. 450 कलेक्‍शन सेंटर नेटवर्क वो टियर 3 और टियर 4 शहरों में मौजूद हैं. हमें 40 जिलों में लैब लगानी हैं. आज हमारी लैब में 5000 मरीजों का पेसेंट लोड  है. कोविड में हमने कैसे काम किया ये अपने आप में एक केस स्‍टडी है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago