होम / हेल्थ / कोरोना के कारण इस बीमारी के मरीजों में हुई बड़ी बढ़ोतरी

कोरोना के कारण इस बीमारी के मरीजों में हुई बड़ी बढ़ोतरी

कोरोना के कारण हुए संपूर्ण लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ समय में ये नोटिस किया गया है कि अल्‍जाइमर के मरीजों की संख्‍या में बड़ी बढोतरी हुई है. इस बीमारी के मरीजों में 20 से 30 प्रतिशत की बढोतरी हुई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में कोरोना के मामले भले ही कम हो गए हों लेकिन उस महामारी के बाद साइड इफेक्‍ट अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. इस बीमारी के कारण हुए संपूर्ण लॉकडाउन के कारण पिछले कुछ समय में ये नोटिस किया गया है कि अल्‍जाइमर के मरीजों की संख्‍या में बड़ी बढोतरी हुई है. हालात ये हैं कि बुढ़ापे में होने वाली इस बीमारी के मरीजों में 20 से 30 प्रतिशत की बढोतरी हुई है. 

कोविड के बाद तेजी से बढ़े हैं मरीज
 पिछले दो सालों से कोरोना के कारण इस बीमारी के मरीजों की संख्‍या में बड़ी बढोतरी हुई है.  एम्‍स के न्‍यूरो डिपार्टमेंट की सीनियर प्रोफेसर डा. मंजरी त्रिपाठी बताती हैं कि कोविड के दौरान हम सब  लोग घर पर बंद थे.  इसी के कारण जो बुजुर्ग लोग हैं वो भी घर पर बंद थे,  जिस तरह से हम कहते हैं कि डिमेंशिया के मरीजों की फिजिकली एक्टिव होना चाहिए, उनकी नेटवर्किंग होनी चाहिए, कम्‍यूनिटी में लगाव होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. जिसके कारण इनके मरीजों की संख्‍या में इजाफा हो गया.  

क्‍या होता है अल्‍जाइमर
अल्‍जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो सामान्‍य रूप से 60 साल के बाद होती है.  60 से 70 वर्ष की उम्र मे होने वाली इस बीमारी में कई तरह के लक्षण होते हैं. इस बीमारी के बारे में बताते हुए एम्‍स के न्‍यूरो डिपार्टमेंट की सीनियर प्रोफेसर डा. मंजरी त्रिपाठी बताती हैं कि दिमाग में कई तरह के दौरों के कारण जब कोई इंसान अपने रोज के कामों के बारे में भूल जाता हो, मसलन अपने घर का रास्‍ता भूल जाना,  अपने परिचितों का न पहचानना तो समझ लेना चाहिए कि घर के बुजुर्ग इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं.
 
क्‍या-क्‍या होते हैं इसके लक्षण 

इस बीमारी के कई लक्षण होते हैं जिनमें अलग-अलग परिस्थितियों में दिमाग के निर्णय न ले पाने के कारण रोजमर्रा के कामों में कठिनाई आना, बोल चाल में रूकावट आना, कुछ भी सीखने में कठिनाई होना, व्‍यक्तित्‍व में बदलाव होना, समय और दिशा में भ्रम होना,  इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं.  

कैसे करें इस बीमारी का बचाव 
बढ़ती उम्र के साथ ये बीमारी बढ़ जाती है.  इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है कि आप दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें.  हर रोज 20 मिनट वॉक जरूर करें.  अगर आप साइकिलिंग और स्‍वीमिंग कर सकते हैं तो ये आपके लिए ज्‍यादा फायदेमंद साबित होते हैं। हेल्‍दी फूड खाएं, जिसमें ताजा बना खाना, फल फ्रूट, ड्राय फूट, जैसी चीजों को अपने खान-पान में बढ़ावा दें.  

क्‍या है इस बीमारी का इलाज
अगर इस बीमारी को जल्‍दी डिटेक्‍ट कर लिया जाए और इसका इलाज शुरु कर दिया जाए तो इस पर काबू पाया जा सकता है.  लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है और अगर इसका इलाज शुरु नहीं हुआ तो ये आगे चलकर और परेशानी में डाल सकती है. इसलिए   उम्र बढ़ने के साथ ही अगर इस बीमारी से जुड़े कोई भी लक्षण आएं तो उसे लेकर डॉक्‍टर के पास जरूर जाएं.    


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago