होम / हेल्थ / अब AIIMS में आसानी से रेफर नहीं हो पाएगा आपका मरीज, कल होने जा रही है अहम बैठक

अब AIIMS में आसानी से रेफर नहीं हो पाएगा आपका मरीज, कल होने जा रही है अहम बैठक

इस बैठक में दिल्‍ली के सभी अस्‍पतालों के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट शामिल होने जा रहे हैं. ये बैठक कल एम्‍स में होगी जिसमें मरीज को रेफरल करने के लिए एक मैकेनिज्‍म बनाने पर विचार किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एम्‍स में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए नए निदेशक के आने के बाद लगातार कोशिशें हो रही हैं. इसी कड़ी में अब शनिवार को एम्‍स में एक अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में दिल्‍ली के सभी अस्‍पतालों के मेडिकल सुपरीटेंडेंट शामिल होने जा रहे हैं. ये बैठक कल एम्‍स में होगी, जिसमें मरीज को रेफरल करने के लिए एक मैकेनिज्‍म बनाने पर विचार किया जाएगा. कल होने वाली बैठक में सभी की राय मिलती है तो फिर आने वाले दिनों में एम्‍स में आसानी से रेफरल नहीं मिल पाएगा. जब मरीज उस मैकेनिज्‍म पर फिट होगा तभी उसे एम्‍स के लिए रेफर किया जाएगा.

AIIMS निदेशक की ओर से लिखा गया है पत्र

एम्‍स के नए निदेशक एम श्रीनिवास की ओर दिल्‍ली के सभी अस्‍पतालों के मेडिकल सुपरीटेंडेंट को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि मौजूदा समय में एम्‍स की इमरजेंसी में 600 मरीजों को हर रोज देखा जाता है, जिसमें गंभीर और अति गंभीर दोनों तरह के मरीज होते हैं. इसके अतिरिक्‍त एम्‍स दिल्‍ली के सरकारी अस्‍पतालों से भी रेफर किए जाने वाले मरीजों को देखता है. वो या तो बेड की कमी के कारण रेफर किए जाते हैं या संसाधनों की कमी के कारण. उन्‍होंने अपने इस पत्र में ये भी लिखा है कि मौजूदा समय में मरीज को रेफर करने का कोई मानक नहीं है.इसी मानक को बनाने के लिए शनिवार को ये बैठक बुलाई जा रही है.

किन किन अस्‍पतालों को लिखा गया है पत्र

इस बैठक में दिल्‍ली के सभी बड़े अस्‍पताल, जिसमें एम्‍स के एमएस के अतिरिक्‍त जीबी पंत,एलएनजेपी,सफदरजंग,चरकपालिका,आचार्यश्री भिक्षु,सरदार बल्‍लभ भाई पटेल,मदन मोहन मालवीय,सुचेता कृपलानी,आरएमएल,,डीडीयू और आईएलबीएस के मेडिकल सुपरीटेंडेंट को बुलाया गया है. ये मीटिंग कल एम्‍स में 12 बजे होने जा रही है.

AIIMS पर सभी को है विश्‍वास

आज दिल्‍ली या देशभर के मरीज में कहीं भी कोई मरीज इलाज करवा रहा हो अगर उसका वहां इलाज नहीं हो पाता है तो वो सीधे रेफरल के लिए एम्‍स का नाम लिखवा देता है. सामान्‍य तौर पर डॉक्‍टर भी बिना किसी हिचकिचाहट के किसी भी अस्‍पताल या एम्‍स के लिये रेफर कर देते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि एम्‍स पर सभी को विश्‍वास है.लेकिन अगर कल होने वाली बैठक सकारात्‍मक रहती है तो आने वाले दिनों में ये सबकुछ इतना आसान नहीं रह जाएगा.
    

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago