✕

होम / BW HealthCare /  BW Healthcare Annual Summit में आज मौजूद होंगे हेल्‍थ की दुनिया के नामी चेहरे 

 BW Healthcare Annual Summit में आज मौजूद होंगे हेल्‍थ की दुनिया के नामी चेहरे 

Healthcare की दुनिया से जुड़े नामी चेहरों के साथ BW Healthcare की आज वार्षिक मीटिंग होने जा रही है. इसका मकसद स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में तकनीक और इनोवेशन के जरिए सेवाओं को और बेहतर बनाने का है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

 BW Healthcare Annual Summit का आज बैंग्‍लुरु में आयोजन किया जा रहा है. इस समिट में हेल्‍थकेयर के क्षेत्र में पिछले कई दशकों से काम कर रहे नामी एक्‍सपर्ट और प्रबंधक भाग लेने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम का मकसद हेल्‍थकेयर में लगातार हो रहे बदलावों को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी. इस कार्यक्रम में 40 अंडर 40 अवार्ड भी दिए जाएंगे. अवॉर्ड जीतने वाले सभी उम्‍मीदवारों का चयन देश के हेल्‍थकेयर के नामी लोगों की एक जूरी ने किया है. 

क्‍या रहेगा अवार्ड में खास 
बीडब्ल्यू हेल्थकेयर वर्ल्ड - बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आयोजित वार्षिक हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन का मकसद हेल्‍थकेयर के क्षेत्र में सार्थक चर्चा कर मौजूदा उपायों को और बेहतर बनाने का है. इस कार्यक्रम का समापन प्रतिष्ठित बीडब्ल्यू हेल्थकेयर वर्ल्ड 40 अंडर 40 अवार्ड 2022-23 के साथ होगा. इस साल अवॉर्ड के लिए विभिन्न नामांकन प्राप्त हुए और कड़ी शॉर्टलिस्टिंग के बाद उन्हें जूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जूरी ने सभी नामांकनों की सावधानीपूर्वक जांच करते हुए उन 40 लोगों का चयन किया है. ये वो 40 नाम हैं जिन्‍होंने हेल्‍थकेयर के क्षेत्र में बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है. यह पुरस्कार 40 वर्ष से कम आयु के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सबसे होनहार यूथ लीडरों के प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्‍हें पुरस्‍कृ‍त किया जा रहा है.

कौन कौन रहेगा कॉन्‍क्लेव में शामिल 
 BW Healthcare World- बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आयोजित वार्षिक हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन में कई मुख्य वक्ता शामिल होंगे, जिसमें मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष डॉ. एच. सुदर्शन बल्लाल, संजीव नवांगुल, एमडी, भारत सीरम्स प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड और फाउंडर एक्सचेंज4मीडिया और डॉ. वेदम रामप्रसाद, सीईओ, मेडजीनोम लैब्स प्राइवेट लिमिटेड जैसे नामी लोग शामिल होंगे. ये बीडब्ल्यू हेल्थकेयर वर्ल्ड - वार्षिक हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन का दूसरा संस्करण है. इसमें कई उद्योग विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, इनमें पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा, संस्थापक और अध्यक्ष, डॉ. बत्राज़ हेल्थकेयर, अमीरा शाह, एमडी, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, डॉ. उर्वशी प्रसाद, निदेशक - उपाध्यक्ष कार्यालय, नीति आयोग, के. गुरुस्वामी, सीओओ, बीपीएल मेडिकल टेक्नोलॉजीज, हरि सुब्रमण्यम, संस्थापक और निदेशक, लाइफसाइन्स, श्वेतांबरी शेट्टी, फिटनेस विशेषज्ञ - क्योर.फिट और सह-संस्थापक - ट्राइब फिटनेस क्लब, डॉ. (प्रो.) यू.एस. विशाल राव, निदेशक - हेड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी और डीन - अकादमिक और अनुसंधान केंद्र, हेल्थकेयर ग्लोबल (एचसीजी) कैंसर सेंटर, दिलीप मंगसुली, विकास केंद्र के प्रमुख, सीमेंस हेल्थिनियर्स, डॉ. संजीव के. सिंह, चिकित्सा निदेशक, अमृता अस्पताल, विकास बंसी, बिजनेस हेड - ओटीसी, हिमालय वेलनेस कंपनी शामिल रहेंगे.

यही नहीं गीता मंजूनाथ, सीईओ और सीटीओ, निरमाई हेल्थ एनालिटिक्स, सरोजा जयकुमार, नर्स प्रबंधक, मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज, डॉ. कबीर महाजन, एसोसिएट डायरेक्टर, महाजन इमेजिंग, डॉ. अर्जुन डैंग, सीईओ, डॉ. डैंग्स लैब्स, लता नोनिस, मुख्य नर्सिंग अधिकारी, फोर्टिस अस्पताल, बन्नेरघट्टा रोड, सतीश चंद्र जे.ई., वीपी - रीनल केयर सिस्टम और हार्डवेयर आर एंड डी और साइट लीडर, बैक्सटर इंडिया, जोया बरार, संस्थापक, कोर डायग्नोस्टिक्स, लोकेश प्रसाद, एमडी, अलाइवकोर, डॉ. आकार कपूर, संस्थापक और पार्टनर - सिटी इमेजिंग एंड क्लिनिकल लैब्स और चीफ ऑफ रेडियोलॉजी - सिटी एक्स-रे एंड स्कैन क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड, अमृत अग्रवाल, वीपी - इंटरनेशनल बिजनेस, प्रिसिटन केयर, राघवेंद्र गौड़ वाग्गू, ग्लोबल सीईओ, एम्पी डायग्नोस्टिक्स, हरबिंदर नरूला, सीईओ, बीडब्ल्यू वेलबीइंग वर्ल्ड और बीडब्ल्यू हेल्थकेयर वर्ल्ड, शिवम त्यागी, संपादकीय प्रमुख, बीडब्ल्यू हेल्थकेयर वर्ल्ड सहित कई अन्‍य लोग शामिल रहेंगे.

मशहूर हस्तियों के बीच होगी अहम विषयों पर चर्चा 
बिजनेस वर्ल्‍ड पत्रिका द्वारा दिया जाने वाला ये अवॉर्डस हेल्‍थकेयर के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. आज के इस कार्यक्रम में हेल्‍थकेयर के अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग एक्‍सपर्ट के बीच पैनल डिस्‍कशन होगा जिसमें नई तकनीक और नए विचारों को शामिल किया जाएगा. साथ ही इस बात पर भी गंभीर चर्चा होगी कि इन्‍हें आखिर समाज की प्रगति में कैसे मददगार बनाया जा सकता है.  

बीडब्‍ल्‍यू हेल्‍थकेयर के कार्यक्रम के लिए भारत सीरम एंड वैक्सीन्स लिमिटेड, बीपीएल मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लाइफसाइन्स मूल्यवान प्रायोजक हैं. उन्‍होंने उद्योगों में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए जानी जाने वाली इन प्रतिष्ठित कंपनियों ने ज्ञान के आदान-प्रदान, नेटवर्किंग और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मंच बनाने के लिए बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड के साथ हाथ मिलाया है. इस पहल के लिए प्रायोजक के रूप में उनका समर्थन सकारात्मक बदलाव लाने और व्यावसायिक परिदृश्य के भविष्य को आकार देने की उनकी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

1 week ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

01-October-2026

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

28-September-2026

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

22-September-2026

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

22-September-2026


बड़ी खबरें

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

9 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

8 hours ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

9 hours ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

9 hours ago

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

14 hours ago