होम / हेल्थ / कोरोना में STEROID के ज्यादा इस्तेमाल ने बढ़ाई ये समस्या, लगातार सामने आ रहे मामले

कोरोना में STEROID के ज्यादा इस्तेमाल ने बढ़ाई ये समस्या, लगातार सामने आ रहे मामले

एक रिसर्च में सामने आया हैं कि कोराना के दौरान दिए गए अनियंत्रित स्टेरॉइड्स के कारण अब लोगों में हिप से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना महामारी में बीमारी से बचने के लिए लोगों ने स्टेरॉइड्स का ज़रूरत से ज्‍यादा इस्‍तेमाल किया, उसके कारण अब उन्हें नई-नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक रिसर्च में सामने आया हैं कि कोराना महामारी के दौरान दिए गए अनियंत्रित स्टेरॉइड्स के कारण अब लोगों में हिप से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही हैं. हिप से जुड़ी Avascular Necrosis of hip (AVN) की समस्या से ग्रसित मरीज बड़ी संख्‍या में मिल रहे हैं. अस्पताल पहुंच रहे ऐसे मरीजों की औसत उम्र 20 साल है, इन्हें जॉइंट्स में दर्द की शिकायत है, साथ ही चलने में भी परेशानी हो रही है. 

आसान नहीं है बीमारी का इलाज 
फरीदाबाद के अमृता अस्पताल की ऑर्थोपेडिक्स हेड डॉक्टर मृणाल शर्मा बताती हैं कि समस्या के समाधान के लिए इन मरीजों को अब लंबा इलाज कराना होगा. जिसके लिए उन्हें फिजिकल थेरेपी और एंटी इन्फ्लेमेटरी मेडिकेशन से गुजरना होगा. ज्यादा गंभीर परिस्थितियों में इसके लिए सर्जिकल ट्रीटमेंट या हिप रिप्लेसमेंट भी कराना पड़ता है. कॉर्टिकोस्टेरॉइड की 1 महीने या साल भर तक ज्यादा डोज देने के कारण इसके एडवर्स इफ़ेक्ट देखने को मिलते हैं. बोन टिशु के खत्म होने के कारण Avascular Necrosis की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है.  

क्‍या होती है समस्‍या 
हिप से जुड़ी इस समस्‍या में कूल्हे की गेंद मशरूम के आकार में बदल जाती है और शरीर का वजन नहीं सह पाती. इसके परिणामस्वरूप कूल्हे और भीतरी जांघों में दर्द, जकड़न और चलने में परेशानी  जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स रक्त में लिपिड (फैटी एसिड) के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जिससे हड्डियों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है. 

हर पांच में से एक मरीज ने ली स्टेरॉइड
डॉक्टर शर्मा बताती हैं कि उनके पास आने वाले हर पांच में से एक मरीज, जो कोविड से पीड़ित रहा था और उसने बिना डाक्‍टर की सलाह के  स्टेरॉइड लिया था, उसे इन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हम कूल्हे की खराबी के कई ऐसे मामले भी देख रहे हैं जो 20-30 वर्ष की छोटी उम्र में सामने आ रहे हैं.  

क्‍या है इससे बचाव का तरीका 
डॉ शर्मा कहती हैं कि यदि Avascular Necrosis का इलाज समय पर नहीं किया गया, तो वक्त के साथ स्थिति बिगड़ती चली जाएगी. जब भी आपको कूल्हे या जांघ में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दें और आपने किसी बीमारी में स्टेरॉइड का उपयोग किया हो, तो आपको डॉक्टर की सलाह से तुरंत एक्स-रे या एमआरआई कराना चाहिए. जितनी जल्दी हो सके इलाज शुरू करें, बिल्‍कुल भी देर न करें.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago