होम / हेल्थ / इन देशों से आने वालों को रहना होगा 7 दिनों तक Home Quarantine

इन देशों से आने वालों को रहना होगा 7 दिनों तक Home Quarantine

चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों ने भारत सहित कई देशों को परेशान कर दिया है. इस बीच, कर्नाटक ने विदेशी यात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते ही कर्नाटक सरकार अलर्ट हो गई है. राज्य की बसवराज बोम्मई सरकार ने विदेशों से आने वालों यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले नागरिकों के लिए सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य हो गया है. गाइडलाइंस के मुताबिक, हर यात्री को RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति मिलेगी.  

इन देशों पर नजर
गाइडलाइन में कहा गया कि चीन, जापान, हांगकांग, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों (Asymptomatic International Travellers) को 7 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा. बोम्मई सरकार ने यह आदेश राज्य की कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) द्वारा इस संबंध में की गईं सिफारिशों के मद्देनजर लिया है. सरकार का कहना है कि कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा. इसके अलावा कोरोना मरीजों और उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी भी की जाएगी.

ये भी की है सिफारिश
समिति की सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि होम क्वारंटीन में रहने वाले सभी लोगों में से 10 प्रतिशत की कोविड-19 के लक्षणों के लिए प्रतिदिन एक कॉल सेंटर के माध्यम से निगरानी की जाए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से संक्रमित सभी व्यक्तियों के प्राइमरी और सेकंड्री कॉन्टेक्ट्स का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया है. 

बच्चों को मिली है छूट
सरकार की तरफ से कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं, तो उसे तुरंत सेल्फ-आइसोलेशन में चले जाना चाहिए और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देनी चाहिए. यदि उसकी RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो उसके सैंपल को संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) के लिए भेजा जाएगा. सरकार के मुताबिक, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, जिन्हें प्रस्थान से पहले और आगमन के बाद के परीक्षण दोनों से छूट दी गई है, यदि उनमें लक्षण विकसित होते हैं, तो उन्हें वयस्कों के समान प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago