होम / हेल्थ / बिना सर्जरी के 76 साल की महिला मरीज के दिल में डॉक्टरों ने लगाया वायरलेस पेसमेकर

बिना सर्जरी के 76 साल की महिला मरीज के दिल में डॉक्टरों ने लगाया वायरलेस पेसमेकर

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के पारस अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 76 वर्षीय महिला के बिना सर्जरी के पेसमेकर लगा दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के पारस अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 76 वर्षीय महिला के बिना सर्जरी के पेसमेकर लगा दिया. कार्डियोलॉजिस्ट की एक टीम ने माइक्रा ट्रांसकैथेटर पेसिंग सिस्टम का एक उन्नत संस्करण जो कि दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर है, जो कि एक कैप्सूल के साइज का है. 

बचाया महिला का जीवन

पारस अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, जब महिला को अस्पताल में लाया गया तो कमजोर दिल या धीमी गति से हृदय गति के कारण महिला ब्लैकआउट अवस्था में पहुंच गई थी और गिरने के कारण घायल होकर बेहोश हो गई थी. इस मरीज की नौ महीने पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी. अस्पताल ने कहा कि उसने एंजियोप्लास्टी के बाद नियमित रूप से थिनर निर्धारित किया है. 

शरीर में कई जगह था फ्रैक्चर

बाथरूम में गिरने के कारण शरीर के कई हिस्सों जैसे कि पसली, पैर की हड्डी में फ्रैक्चर और आंख, गर्दन व सिर में कई जगह चोट भी थी, जिसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल लेकर पहुंच गए. पारस अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक और यूनिट हेड, डॉ अमित भूषण शर्मा ने बताया कि रोगी को सीने में दर्द जैसा कोई पूर्व लक्षण नहीं था, लेकिन वह ब्लैकआउट का सामना कर रही थीं और उन्हें गिरने के बारे में कुछ भी याद नहीं था.  

शर्मा ने कहा, जब मरीज को उस आपात स्थिति में लाया गया, तो डॉक्टरों ने तुरंत एक अस्थायी पेसमेकर लगाया ताकि हृदय गति बढ़े और एक बार जब वह स्थिर हो गई, तो उसके बाद हमने एक स्थायी पेसमेकर लगाया. एक स्थायी पेसमेकर एक विटामिन सी कैप्सूल के आकार का होता है. इसे प्रत्यारोपित करने के लिए कोई कटिंग नहीं की गई है, क्योंकि उसे पहले से ही बहुत सारे घाव थे और वह खून को पतला करने वाली दवा पर थी. हमने पैर की नस की जांच की और इस पेसमेकर को प्रत्यारोपित किया और फिर मरीज को कुछ दिनों में छुट्टी दे दी गई, ”

क्या होता है ब्लैकआउट

ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं जहां लोग नींद में या व्यायाम के दौरान हृदय गति में अचानक कमी के कारण मर जाते हैं जो अन्य अंगों, विशेष रूप से मस्तिष्क के कामकाज को प्रभावित करता है. नींद में एकदम से उठकर रात में बाथरूम जाने के दौरान लोग कई बार ब्लेकआउट के शिकार हो जाते हैं, क्योंकि मस्तिष्क में से खून का प्रवाह शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में दिमाग के सामने अंधेरा छा जाता है और मरीज गिर सकता है, जिससे उसको चोट लग जाती है. आमतौर पर सर्दियों के मौसम में इस तरह के मामले ज्यादा सामने आते हैं. 

VIDEO: अब Twitter पर इतने मिनट का डाल सकते हैं Video, जानें कब से?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 minute ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

8 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago