होम / एक्सप्लेनर / कितना बड़ा है Chocolate Market, जिसमें उतर रहे हैं मुकेश अंबानी?

कितना बड़ा है Chocolate Market, जिसमें उतर रहे हैं मुकेश अंबानी?

अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी तेजी से अपना कारोबार फैला रहे हैं. इसके लिए वह दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण भी कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब चॉकलेट के बिजनेस में भी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके लिए वह लोटस चॉकलेट (Lotus Chocolate) में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहे हैं. उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की FMCG यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Ltd) लोटस चॉकलेट में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करेगी. बता दें कि अंबानी लगातार अपने कारोबार को बढ़ा रहे हैं. 

बढ़ रहा है ये ट्रेंड
अब सवाल ये उठता है कि आखिरी अंबानी ने चॉकलेट सेक्टर में उतरने का फैसला क्यों लिया? इसका जवाब है चॉकलेट का लगातार ग्रोथ करता बाजार. मीठे के तौर पर चॉकलेट गिफ्ट करने का चलन पहले भी था, लेकिन हाल के सालों में इसमें गजब की तेजी आई है. आजकल लोग फेस्टिवल आदि के मौके पर मिठाई के ज्यादा चॉकलेट देना पसंद करते हैं. इस ट्रेंड का सीधा मतलब है, ज्यादा बिक्री और ज्यादा मुनाफा. इसी को ध्यान में रखते हुए मुकेश अंबानी ने चॉकलेट के मार्केट में पैर जमाने का फैसला लिया है.

अभी इतना है मार्केट साइज
एक रिपोर्ट बताती है कि 2022 में भारतीय चॉकलेट मार्केट का साइज 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है. 2028 तक इसके 4.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. 2023-2028 के दौरान यह 8.8% की ग्रोथ रेट (CAGR) से आगे बढ़ सकता है. टोटल मार्केट में वाइट चॉकलेट और मिल्क चॉकलेट का अच्छा खासा शेयर है. देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले चॉकलेट ब्रैंड में Cadbury, Nestle, Ferrero Rocher, Amul, Parle, Mars और Hershey Chocolates शामिल हैं.  

ये भी बनाती है कंपनी  
अंबानी जिस कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद रहे हैं वो चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है. शेयर खरीद समझौते के तहत आरसीपीएल लोटस चॉकलेट की चुकता शेयर पूंजी का 77 प्रतिशत हिस्सा खरीद रही है. यह खरीद कंपनी के प्रवर्तकों प्रकाश पेराजे पई और अनंत पेराजे पई से शेयर बाजार में की जाएगी. इसके बाद रिलायंस इस कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी लाने के लिए एक ओपन ऑफर लाएगी. मुकेश अंबानी की रिलायंस इस कंपनी में 51% हिस्सेदारी 74 करोड़ रुपए में खरीदेगी. गौरतलब है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने हाल में अपना ब्रांड इंडिपेंडेंस (Independence) लॉन्च किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago