होम / एक्सप्लेनर / फुटबॉल प्रेमियों के लिए मंगल क्यों साबित हुआ अमंगल? जानें FIFA की कार्रवाई की पूरी कहानी

फुटबॉल प्रेमियों के लिए मंगल क्यों साबित हुआ अमंगल? जानें FIFA की कार्रवाई की पूरी कहानी

विश्व फुटबॉल संचालन संस्था FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को सस्पेंड कर दिया है. इसका मतलब है कि भारत फिलहाल किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

फुटबॉल प्रेमियों के लिए मंगलवार (16 अगस्त) का दिन बुरी खबर लेकर आया. एक ऐसी खबर जिसने सभी को चौंका दिया. विश्व फुटबॉल संचालन संस्था FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ को सस्पेंड कर दिया है. इसका मतलब है कि भारत फिलहाल किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा. इतना ही नहीं, इस फैसले का असर अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की मेजबानी पर भी पड़ा है. भारत के हाथों से मेजबानी छीन ली गई है.

थर्ड पार्टी का हवाला
FIFA  ने इतना सख्त फैसला ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) में चल रहे घमासान के चलते लिया है. फीफा ने इस संबंध में कहा कि फीफा काउंसिल ने ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का फैसला लिया है. क्योंकि इसमें थर्ड पार्टी का प्रभाव है, जो फीफा के नियमों का उल्लंघन है. 

ये है विवाद का कारण
फीफा की इस कार्रवाई की वजह से इसी साल 11 से 30 अक्टूबर को भारत में फीफा का अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप अब नहीं होगा. उसे कहीं और शिफ्ट कर दिया जाएगा. यह सबकुछ ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन (AIFF) में लंबे समय से चले आ रहे विवाद की वजह से हुआ है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल AIFF का अध्यक्ष बने रहना इस विवाद का प्रमुख कारण है.

पूरे किए 3 कार्यकाल 
प्रफुल्ल पटेल 2009 से सुप्रीम कोर्ट के हटाए जाने तक इस पद पर काबिज रहे. AIFF के अध्यक्ष का कार्यकाल चार साल का होता है, इस हिसाब से देखा जाए तो प्रफुल्ल 3 कार्यकाल पूरे कर चुके हैं. FIFA कहता आया है कि AIFF में चुनाव कराए जाएं और नए तरीके से एसोसिएशन का गठन हो. ताकि फीफा और AIFF के संविधान के तहत आगे बढ़ा जा सके. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इस विवाद से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है, जिस पर केंद्र सरकार ने अब जल्द सुनवाई की मांग की है. 

दबाव में आई कमेटी 
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक कमेटी का गठन किया था, जिस पर AIFF में चुनाव करवाने, फीफा के निर्देशों पर अमल करवाने और फुटबॉल वर्ल्डकप से पहले सभी तैयारियों को पूरा करने की जिम्मेदारी थी. बताया जाता है कि फुटबॉल एसोसिशन की गुटबाजी और पहले से जमे अधिकारियों की मनमानी की वजह से कमेटी अपना काम नहीं कर सकी. सुप्रीम कोर्ट ने प्रफुल्ल पटेल को AIFF के अध्यक्ष पद से हटा दिया था, क्योंकि वह दिसंबर 2020 में होने वाले चुनावों को लगातार टालते रहे. इसके बाद Committee of Administrators (CoA) को भारतीय फुटबॉल को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई. दरअसल FIFA  फुटबॉल महासंघ में किसी तीसरे पक्ष का दखल नहीं चाहता. उसका कहना है कि जब तक AIFF की सभी शक्तियां सही प्रशासकों के हाथों में नहीं आ जातीं और बोर्ड के संविधान को सही तरीके से लागू किया जाता, तब तक AIFF का निलंबन जारी रहेगा.  

क्या होगा असर?
इस कार्रवाई का मतलब है कि निलंबन की अवधि तक भारतीय टीमें कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाएंगी. इसके अलावा भारत के फुटबॉल क्लब अलग-अलग देशों में होने वाली लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. इतना ही नहीं, दूसरी लीग की तरफ से खेलने वाले भारतीय फुटबॉलरों को अब यह मौका नहीं मिलेगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

19 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

17 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

17 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

18 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago