होम / एक्सप्लेनर / बायर्स से लेकर मेकर्स तक क्यों घट रहा है डीजल कारों का क्रेज? यह स्टोरी पढ़कर समझ आ जाएगा

बायर्स से लेकर मेकर्स तक क्यों घट रहा है डीजल कारों का क्रेज? यह स्टोरी पढ़कर समझ आ जाएगा

2012-13 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में डीजल के वाहनों की हिस्सेदारी करीब 54 फीसदी थी, जो आज घटकर 18% रह गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कुछ वक्त पहले तक डीजल कारें, सबसे ज्यादा पसंद की जाती थीं, लेकिन अब उनका क्रेज काफी कम हो गया है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या आने वाले कुछ सालों में डीजल कारें पूरी तरह बंद हो जाएंगी? एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ साल पहले तक देश के ऑटो मार्केट में डीजल कारों की हिस्सेदारी 50% से ज्यादा थी, यानी पेट्रोल से ज्यादा डीजल गाड़ियां खरीदी जाती थीं, अब यह 20 फीसदी से नीचे आ गई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फ्यूल टाइप की कारें लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही हैं.   

सबसे प्रमुख वजह
डीजल कारों के क्रेज में कमी की तमाम वजह हैं, जिसमें सबसे पहली है पेट्रोल-डीजल की कीमतों में घटता अंतर. केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पहले तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी ज्यादा नहीं थीं. इसके अलावा, दोनों की कीमतों में अंतर भी ज्यादा था. यानी डीजल सस्ता था और पेट्रोल महंगा. अब दोनों में कोई खास अंतर नहीं रह गया है. डीजल कारों की मेंटनेंस पेट्रोल व्हीकल की तुलना में ज्यादा रहती है. कम कीमत और ज्यादा एवरेज के चलते लोग डीजल कारों को पसंद किया करते थे, अब जब दोनों की कीमतों में कोई खास अंतर रहा नहीं है, तो लोग लो-मेंटनेंस वाली पेट्रोल गाड़ियों को तवज्जो दे रहे हैं. 

बढ़ गई है लागत
डिमांड कम होने से कंपनियों ने प्रोडक्शन कम करना शुरू कर दिया और डीजल व्हीकल का मार्केट शेयर नीचे आना शुरू हो गया. हालांकि, यही एकमात्र कारण नहीं है. एनवायरनमेंट को लेकर की जा रही सख्ती ने भी डीजल वाहनों के मार्केट को प्रभावित किया है. एक तरफ जहां, BS-6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप डीजल इंजन बनाने की लागत पेट्रोल की तुलना में ज्यादा हो गई है. इसकी वजह से डीजल व्हीकल्स और भी ज्यादा महंगे हो गए हैं. इसके अलावा, दिल्ली-NCR में 10 साल से अधिक पुरानी डीजल कारों पर प्रतिबंध है. इस फैसले ने निश्चित तौर पर नई डीजल कार खरीदने के लोगों के फैसले को प्रभावित किया है. पुरानी कारों की रीसेल वैल्यू भी घट गई है. मार्च 2023 में नए एमिशन नॉर्म्स आएंगे, जिसके बाद डीजल कारों की लागत और बढ़ जाएगी.    

इन कंपनियों ने बनाई दूरी
डीजल कारें न बायर्स के लिए फायदे का सौदा रह गई हैं और न ही कंपनियों के लिए, इसलिए उनका प्रोडक्शन कम हो गया है. इतना ही नहीं, कई कंपनियों ने डीजल वैरिएंट बनाने बंद कर दिए हैं. इसमें देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी भी शामिल है. कंपनी की नई ग्रैंड विटारा ब्रेजा केवल पेट्रोल में उपलब्ध है. कंपनी ने इसे माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रोंग हाइब्रिड में उतारा है. ब्रेजा का CNG मॉडल भी आने वाला है, लेकिन यह SUV डीजल वैरिएंट में नहीं आएगी. इसी तरह, फॉक्सवैन, स्कोडा और ऑडी ने भारत में डीजल कार बनाना बंद कर दिया है. रेनॉ और निसान ने भी डीजल कारों का उत्पादन कम कर दिया है. टाटा अब कम क्षमता वाले डीजल इंजन पर काम नहीं कर रही है. Honda भी इसी राह पर चलने को तैयार है. अभी City, Amaze और Jazz में Honda डीजल वैरिएंट ऑफर कर रही है.

SUVs में डीजल इंजन पसंद
हालांकि, SUVs डीजल इंजन मार्केट को कुछ हद तक संभाले हुए हैं. पैसेंजर व्हीकल्स में SUVs का शेयर 2016 में महज 18% था, जो FY22 में बढ़कर 40% हो गया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि SUVs खरीदने वाले ज़्यादातर लोग अभी भी डीजल इंजन पसंद करते हैं. खासकर जब बात लार्ज SUV खरीदने की आती है, तो डीजल वैरिएंट को अधिक तवज्जो मिलती है. हालांकि, केवल SUVs के भरोसे कंपनियां बाजार में डीजल व्हीकल्स की हिस्सेदारी को नहीं बनाए रख सकतीं. इलेक्ट्रिक वाहनों ने भी डीजल वाहनों के क्रेज को कम किया है. सरकार EV के लिए तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में लगी है.    

EV ने किया प्रभावित 
एक रिपोर्ट के अनुसार, नीति आयोग ने 2030 तक सभी वाणिज्यिक कारों के लिए 70%, निजी कारों के लिए 30%, बसों के लिए 40% और दो-तिपहिया वाहनों के लिए 80% EV बिक्री का लक्ष्य रखा है. EV कारें अभी पेट्रोल -डीजल कारों की तुलना में महंगी जरूर हैं, लेकिन वो फ्यूल पर होने वाले भारी-भरकम खर्चे को कम कर देती हैं. जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है, उससे लोग EV पर भी शिफ्ट हो रहे हैं. ऑटो मेकर्स ने भी अब EV पेर ज्यादा फोकस करना शुरू कर दिया है. विदेशी कंपनियां भी भारत के EV बाजार में उतर रही हैं. चीनी की BYD ने भारत में अपनी पहली EV SUV लॉन्च कर दी है. 

घटती चली गई हिस्सेदारी
2012-13 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में डीजल के वाहनों की हिस्सेदारी करीब 54 फीसदी थी, जो आज घटकर 18% रह गई है. इनमें से 1% शेयर छोटी कारों का है, 16% कॉम्पैक्ट SUV का है. सरकार इस वक्त इलेक्ट्रिक वाहनों अपर जोर दे रही है, उसी को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी बना रही है. ऐसे में आने वाले समय में डीजल वाहनों की बाजार में हिस्सेदारी और भी घट सकती है.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

4 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

2 hours ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

3 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

5 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

5 hours ago