होम / एक्सप्लेनर / Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी, आखिर अमेरिकी कंपनियों को हुआ क्या है?

Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी, आखिर अमेरिकी कंपनियों को हुआ क्या है?

Walmart की छंटनी की खबर से दुनिया भर में हलचल है. ऐसे में ये सवाल उठने लगा है क्या कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब है, इसलिए छंटनी की नौबत आ रही है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी Walmart में छंटनी का दौर शुरू होने वाला है. Walmart ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है. कंपनी का कहना है कि एक मजबूत भविष्य के लिए कंपनी को स्पष्टता और बेहतर स्थिति में लाने के लिए हम अपने स्ट्रक्चर में बदलाव कर रहे हैं.  Walmart छंटनी के साथ साथ दूसरे क्षेत्रों में नौकरियों के मौके भी खोल रहा है.

छंटनी की नौबत क्यों आई
Walmart की छंटनी की खबर से दुनिया भर में हलचल है. ऐसे में ये सवाल उठने लगा है क्या कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब है, इसलिए छंटनी की नौबत आ रही है. दरअसल,  Walmart ने पिछले हफ्ते ही दूसरी तिमाही के लिए अपना प्रॉफिट आउटलुक कम किया था. कंपनी का कहना था कि महंगे ईंधन और खाद्य कीमतों की वजह से ग्राहकों के खर्चों पर असर पड़ा है. Walmart का कहना है कि इसी वजह से कंपनी को कई आइटम्स और खासतौर पर कपड़ों की कीमतें घटानी पड़ी है. Walmart ने ये भी चेतावनी दी है कि दूसरी छमाही में जनरल मर्चेंडाइज में कस्टमर स्पेंडिंग में कमी आने की आशंका है. 

कितने लोगों की होगी छंटनी
Walmart की प्रवक्ता ऐने हैटफील्ड का कहना है कि खरीदार बदल रहे हैं, ग्राहक बदल रहे हैं, हम रीस्ट्रक्चरिंग कर रहे हैं ताकि टिके रह सकें. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितने लोगों की छंटनी की जा रही है और किन विभागों से की जा रही है. उन्होंने इतना जरूर बताया कि Walmart उन बिजनेस क्षेत्र में हायरिंग कर रहा है जहां ग्रोथ दिख रही है, जैसे सप्लाई चेन, ई-कॉमर्स, हेल्थ और वेलनेस और एडवर्टाइजिंग सेल्स. 
हालांकि CNN में छपी एक रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि Walmart करीब 200 कॉर्पोरेट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहा है. ये छंटनी इसी हफ्ते से शुरू हो चुकी है. 

Walmart में छंटनी की खबर क्यों बड़ी है
दरअसल अमेरिका में Walmart सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली कंपनी है. यहां पर 16 लाख कर्मचारी काम करते हैं. अगर Walmart जैसी कंपनी अगर आउटलुक जारी करके ये कहती है कि उसे तिमाही और पूरे साल के दौरान मुनाफा कम होने वाला  है, तो इसका असर दूसरी रिटेल कंपनियों पर भी पड़ता है. पूरा रिटेल सेक्टर Walmart के इस आउटलुक को गंभीरता से लेता है. यही वजह रही कि Macy’s और Amazon जैसी कंपनियों के शेयर भी इस ऐलान के बाद लुढ़क गए. 

अमेरिका में दूसरी कंपनियों में भी छंटनी
Walmart के सबसे बड़े कंपटीटर Amazon से भी 1 लाख लोग छोड़ चुके हैं. दुनियाभर में Amazon के साथ 15 लाख लोग काम करते हैं. हालांकि इनमें से ज्यादातर लोगों ने अपनी मर्जी से नौकरियां छोड़ीं. इसके अलावा Shopify और Robinhood जैसी कंपनियों ने भी छंटनी का ऐलान किया है. Facebook की पैरेंट कंपनी Meta और Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने हायरिंग पर फिलहाल रोक लगा रखी है. कंपनियों का कहना है कि वो अपने मौजूदा स्टाफ से ही ज्यादा से ज्यादा काम लेंगे. सभी की नजर Walmart पर हैं, कंपनी 16 अगस्त को अपनी तिमाही नतीजे जारी करेगी. तभी पता चलेगा कि कितने लोगों को कंपनी ने निकाला है और कितने लोगों की हायरिंग करने की योजना है. 

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago