होम / एक्सप्लेनर / ENBA Awards: खुद पर हुई FIR पर 10 साल बाद पहली बार क्या बोले Sudhir Chaudhary?

ENBA Awards: खुद पर हुई FIR पर 10 साल बाद पहली बार क्या बोले Sudhir Chaudhary?

सुधीर चौधरी ने कहा कि गोदी मीडिया जैसे शब्दों का उपयोग मुख्यधारा में मौजूद मीडिया को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है.

पवन कुमार मिश्रा 3 years ago

टेलीविजन पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में आज E4M द्वारा न्यूज नेक्स्ट कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था. इस दौरान आजतक में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने बिजनेसवर्ल्ड के एडिटर-इन-चीफ एवं चेयरमैन और एक्‍सचेंज4मीडिया के संस्‍थापक डॉक्टर अनुराग बत्रा के साथ ENBA Awards में खास बातचीत की और 10 साल में पहली बार 2012 में अपने पर हुई एफआईआर को लेकर विस्‍तार से अपनी बात कही. उन्‍होंने सोशल मीडिया और मेन मीडिया को लेकर भी कई गंभीर बातें कहीं. 

गोदी मीडिया के बारे में क्या बोले सुधीर?

गोदी मीडिया के बारे में अपने विचार पेश करते हुए सुधीर चौधरी ने कहा कि गोदी मीडिया जैसे शब्दों का उपयोग मुख्यधारा में मौजूद मीडिया को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. E4M द्वारा आयोजित न्यूज नेक्स्ट के मंच पर अपने विचार रखते हुए सुधीर ने कहा कि गोदी मीडिया कुछ और नहीं बल्कि केवल कुछ लोगों द्वारा शुरू किया राजनैतिक एजेंडा है. गोदी मीडिया एक भाव है जिसे कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए अन्य कुछ लोगों द्वारा शुरू किया गया है. इसके साथ ही सुधीर ने यह भी कहा कि 140 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश में से ट्विटर पर केवल 2 या 2.5 करोड़ लोग ही मौजूद हैं और इन्हीं लोगों के द्वारा गोदी मीडिया का यह भाव शुरू किया गया है. 

FIR किसी पर भी हो सकती है
अपने ऊपर हुई FIR के बारे में बात करते हुए सुधीर चौधरी ने बताया कि 2012 में उन पर एक FIR हुई और जब उन्होंने निर्भया मामले में लड़की के दोस्त से बातचीत की थी तो तत्कालीन सरकार ने उन पर फिर से FIR दर्ज कर दी थी. इतना ही नहीं सुधीर ने यह भी बताया कि कैसे इसके बाद उनके खिलाफ लगातार एक के बाद एक 5 FIR दर्ज की गई थी. साथ ही सुधीर ने बताया कि सरकार ने उन पर यह सारी FIR, ऐसी धाराओं के तहत दर्ज की थीं जिनमें उन्हें बेल भी नहीं मिल सकती. उन्‍होंने कहा कि लेकिन आज उस मामले में मुझे उस मामले में पूरी तरह से क्‍लीन चिट मिल चुकी है. उन्‍होंने कहा कि जिन्‍होंने ये एफआईआर करवाई थी उन्‍होंने खुद इसे वापस ले लिया. लेकिन बावजूद उसके केस को पूरी तरह से खत्‍म होने में पांच साल लग गए. सुधीर ने कहा कि कोई भी सरकार आप पर FIR दर्ज कर आपको जेल के अन्दर डाल सकती है लेकिन अगर आप सही रास्ते पर हैं तो सब अपने आप ठीक हो जाता है.

TRP में नहीं है विश्वास? 
TRP को लेकर मीडिया इंडस्ट्री काफी विभिन्न मतों में बंटी हुई नजर आ रही है. जहां किसी का मानना है कि TRP का दौर खत्म हो चुका है तो किसी का मानना है कि नहीं TRP अभी भी पूरी तरह से खबरों को प्रभावित करती है. इस विषय पर सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) ने कहा कि ट्विटर की ही तरह TRP रेटिंग्स में भी केवल कुछ ही लोग प्रतिभागी हैं और पूरे देश की जनता नहीं इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि TRP सिस्टम पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन कौन सी खबर करनी चाहिए या नहीं यह TRP से तय नहीं किया जाना चाहिए. 
 

यह भी पढ़ें:  राजदीप सरदेसाई से समझें क्या है TV Journalism की तीन ‘C’ वाली समस्या?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago