होम / एक्सप्लेनर / कौन हैं बांसुरी, जिनके नाम पर मचा हुआ है बवाल? जानिए दौलत से लेकर सबकुछ 

कौन हैं बांसुरी, जिनके नाम पर मचा हुआ है बवाल? जानिए दौलत से लेकर सबकुछ 

आम आदमी पार्टी लीडर सौरभ भारद्वाज ने ED के वकीलों की लिस्ट में बांसुरी के नाम का दावा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) के नाम पर इस समय बवाल मचा हुआ है. बांसुरी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की एकलौती बेटी हैं और भाजपा लीडर हैं. वह BJP की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ने वाली हैं. पेशे से वकील बांसुरी स्वराज का नाम संजय सिंह के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकीलों की लिस्ट में आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है. आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि इससे यह पूरी तरह साफ हो जाता है कि BJP और ED एक ही बात है. हालांकि, ED ने इसे महज एक गलती करार दिया है. 

सौरभ भारद्वाज ने उठाया सवाल
बांसुरी के बारे में विस्तार से जानने से पहले पूरा मामले को समझ लेते हैं. दिल्ली शराब नीति मामले में AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने के एक दिन बाद, पार्टी लीडर सौरभ भारद्वाज ने ईडी के वकीलों की सूची शेयर की. उन्होंने पूछा था कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज का नाम संजय सिंह मामले में ED के वकीलों की लिस्ट में क्यों है? उन्होंने दावा किया कि इस लिस्ट में एएसजी सूर्यप्रकाश वी राजू, एओआर मुकेश कुमार मरोरिया, एडवोकेट जोहेब हुसैन, अन्नम वेंकटेश, कनु अग्रवाल और अरकज कुमार के नाम के साथ ही बांसुरी का भी नाम है. 

ये भी पढ़ें - केजरीवाल के बाद कौन? अब AAP के इन 4 नेताओं पर है एक्शन की तैयारी; सामने आए नाम

ED ने कहा - गलती हो गई 
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED के वकील हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि गलती से बांसुरी का नाम लिस्ट में शामिल हो गया था. हालांकि, ऐसी गलती कैसे हो गई इस बारे में ED ने कुछ खास नहीं बताया. बता दें कि आप नेता संजय सिंह को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. प्रवर्तन निदेशालय ने (ED) ने संजय सिंह के खिलाफ धन शोधन विरोधी कानून (PMLA) के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद 4 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. मंगलवार को सुनवाई के दौरान ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया. 

ABVP से की थी शुरुआत
अब बात करते हैं बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं और 2017 से प्रैक्टिस कर रही हैं. वह लंबे समय से बीजेपी से भी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत ABVP यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की. वह बीजेपी को कानूनी मामलों में मदद करती हैं. उन्हें मीनाक्षी लेखी की जगह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद AAP लीडर आतिशी ने बांसुरी पर जमकर तीर दागे थे. उन्होंने वकील के तौर पर बांसुरी द्वारा लड़े गए केसों का हवाला देते हुए कहा था कि BJP ने ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो बार-बार कोर्ट में देशहित के खिलाफ खड़ी रही हैं. इसमें ललित मोदी का मामला भी शामिल है. 

इतनी है बांसुरी की नेटवर्थ 
बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की बेटी हैं. वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और लंबे समय से वकालत कर रही हैं. बांसुरी ने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक हैं और लंदन से वकालत की पढ़ाई की है. उन्हें 2023 में दिल्ली भाजपा की लीगल सेल का सह-संयोजक बनाया गया था. बांसुरी की नेटवर्थ के बारे में वैसे तो खास जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास करीब 9 करोड़ रुपए की संपत्ति है. वकील के रूप में मिलने वाली फीस उनकी आय का प्रमुख साधन है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago