होम / एक्सप्लेनर / Pret A Manger को भारत लाए Mukesh Ambani, इससे कैसे बढ़ेगी Tata की मुश्किल?

Pret A Manger को भारत लाए Mukesh Ambani, इससे कैसे बढ़ेगी Tata की मुश्किल?

भारतीय कॉफी बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके 2025 तक 34.48 हजार करोड़ रुपए का होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ समय से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने कारोबार के विस्तार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इस दौरान, उन्होंने कई नए सेक्टर्स में एंट्री ली है और कई इंटरनेशनल ब्रैंड्स से हाथ मिलाया है. इसी कड़ी में अंबानी 'प्रेट ए मैनजर' (Pret A Manger) को भारत लेकर आए हैं. इस ब्रिटिश सैंडविच एंड कॉफी चेन का देश में पहला आउटलेट मुंबई में खुल गया है. 

क्या है अंबानी की योजना?
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉप्लेक्स में 'प्रेट ए मैनजर' के आउटलेट की शुक्रवार को ग्रैंड ओपनिंग हुई. रिलायंस और Pret A Manger के बीच साझेदारी की खबर पिछले साल सामने आई थी. इसके बाद रिलायंस ने ग्राउंड वर्क करके यह पता लगाया कि पहला आउटलेट किस शहर में खोलना फायदेमंद रहेगा. अब मुंबई में इसकी शुरुआत हो गई है. यह शुरुआत महज एक आउटलेट तक ही सीमित नहीं है, रिलायंस ने एक व्यापक प्लान तैयार किया है. देश के कई शहरों में उसकी योजना Pret A Manger के आउटलेट खोलकर कॉफी बिजनेस का एक बड़ा शेयर हासिल करने की है.

टाटा को मिलेगी टक्कर
मुकेश अंबानी की रिलायंस बेवरेज, आइसक्रीम, रेडी टू कुक जैसे तमाम सेगमेंट में अपना कारोबार फैला चुके हैं. सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड Campa खरीदकर उन्होंने पेप्सी और कोक जैसी कंपनियों के लिए चुनौती पेश की है. अब तक कॉफी आउटलेट जैसे बिजनेस से रिलायंस दूर थी, लेकिन अब उसने ब्रिटिश ब्रैंड के साथ इस बाजार में पैर जमाने का दांव चल दिया है. अंबानी के इस कदम से सीधे तौर पर Tata को टक्कर मिलने वाली है. क्योंकि टाटा अमेरिकी कॉफी चेन स्टारबक्स से साथ पार्टनरशिप के तहत पहले से ही इस बिजनेस में मौजूद है.   

शुरू हो सकती है Price War
कॉफी के सेगमेंट में फिलहाल टाटा स्टारबक्स सबसे बड़ा प्लेयर है. इसके देश में 30 से अधिक शहरों में 275 आउटलेट्स हैं. हाई प्राइसिंज के बावजूद इसने लोगों खासकर युवाओं के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली है. वैसे, देश में पहले से कई कॉफी चेन मौजूद हैं, लेकिन स्टारबक्स का अपना एक अलग क्रेज है, लेकिन अब इसकी बादशाहत को रिलायंस से चुनौती मिलेगी. मुकेश अंबानी हमेशा से 'किफायती' शब्द को तवज्जो देते आए हैं. इसलिए रिलायंस की एंट्री जहां होती है, वहां प्राइज वॉर शुरू हो जाती है. सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में यह देखने को मिल ही रहा है. ऐसे में संभव है कि आने वाले दिनों में कॉफी सेगमेंट में भी प्राइज वॉर शुरू हो जाए.         

कितना बड़ा है Coffee बाजार?
भारतीय कॉफी बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसके 2025 तक 34.48 हजार करोड़ रुपए का होने की उम्मीद है. इसलिए मुकेश अंबानी ने यहां भी पैर जमाने के लिए बड़ा दांव चला है. रिलायंस की योजना इस साल देश में Pret A Manger के 10 आउटलेट खोलने और अगले पांच सालों में इस संख्या को बढ़ाकर 100 करने की है. Pret A Manger मूल रूप से ब्रिटेन की कंपनी है, लेकिन इसका नाम कुछ हद तक फ्रांसीसी है. वो ऐसे कि फ्रेंच में Pret A Manger का मतलब होता है रेडी टू ईट.

तेजी से बढ़ता ब्रैंड 
Pret A Manger का पहला आउटलेट 1986 में लंदन में खुला था. आज इसकी UK, US, यूरोप और एशिया सहित नौ देशों में 550 शॉप हैं. अकेले लंदन में ही कंपनी 300 से ज्यादा आउटलेट चला रही है, इससे Pret A Manger की लोकप्रियता का अंदाजा हो जाता है. मुकेश अंबानी को Pret A Manger की ब्रैंड इमेज का अहसास है और साथ ही उन्हें भारतीय कॉफी बाजार में बढ़ती संभावनाएं भी नजर आ रही हैं. यही वजह है कि उन्होंने ब्रिटिश कंपनी के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है. भारत में पहले से मौजूद कॉफी चेन की बात करें, तो इसमें कैफे कॉफी डे, इंडियन कॉफी हाउस, बरिस्ता, कोस्टा कॉफी, Brewberrys Cafe, Cafe Mocha, Aqua Java और Starbucks आदि मौजूद हैं. अब इस लिस्ट में Pret A Manger का नाम भी जुड़ गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

13 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

13 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

13 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

18 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

15 hours ago