होम / एक्सप्लेनर / Ayodhya Ram Mandir के निर्माण पर सरकार ने कितना किया खर्चा? Yogi ने दिया जवाब

Ayodhya Ram Mandir के निर्माण पर सरकार ने कितना किया खर्चा? Yogi ने दिया जवाब

अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठता 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समारोह में केवल वही शामिल हो सकेंगे, जिन्हें आमंत्रण मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार ने कितना खर्चा किया, इस सवाल का जवाब मिल गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CM योगी का कहना है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए सरकार ने एक पाई भी नहीं दी है. मंदिर के लिए पैसा न केंद्र सरकार ने दिया और न ही राज्य सरकार ने. ये सारा पैसा देश और दुनियाभर में मौजूद रामभक्तों ने दिया है.  

इन पर सरकार कर रही काम
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राम मंदिर के बाहर के इंफ्रास्टेक्चर, जैसे कि रेलवे स्टेशन का कामकाज, एयरपोर्ट, गेस्ट हाउस का निर्माण, क्रूज सर्विस, सड़क चौड़ीकरण, पार्किंग सुविधा आदि कार्यों पर सरकार काम कर रही है. ये काम सरकार की पॉलिसी के तहत हो रहा है. योगी ने कहा कि मंदिर परिसर के बाहर किए जा रहे कार्य सरकारी नीति के तहत हो रहे हैं. मंदिर के निर्माण में सरकार ने कोई राशि खर्च नहीं की है, यह सबकुछ रामभक्तों के आर्थिक सहयोग से हो रहा है. 

दिल खोलकर आ रहा डोनेशन
वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक, राम मंदिर में श्रद्धालु दिल खोल कर दान कर रहे हैं. यहां रोजाना तीन से चार लाख रुपए दान स्वरूप आ रहे हैं. जबकि महीने में यह आंकड़ा डेढ़ से दो करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है. माना जा रहा है कि 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में लाखों भक्त पहुंचेंगे. ऐसे में दान के आंकड़े में भी इजाफा होगा. गौरतलब है कि अस्थाई मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले कुछ वक्त में काफी बढ़ी है. लिहाजा, संभावना जताई जा रही है कि मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से दान-चढ़ावे का आंकड़ा कई गुना तक बढ़ जाएगा.

समारोह में यह रहेंगे मौजूद
अयोध्या स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठता 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस समारोह में केवल वही शामिल हो सकेंगे, जिन्हें आमंत्रण मिला है. इस कार्यक्रम में गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के साथ-साथ अजय पीरामल, कुमार मंगलम बिड़ला, टाटा के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और गौतम सिंघानिया जैसे कारोबारी दुनिया के दिग्गज मौजूद रहेंगे. इनके अलावा, वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, TVS के मुखिया वेणु श्रीनिवासन, L&T के CMD एसएन सुब्रमण्यम भी अयोध्या के ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेंगे. दरअसल, अयोध्या में जिस तरह इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम चल रहा है, उसे देखते हुए नामी कंपनियां यहां अपने लिए अवसर तलाश रही हैं. पहले मंदिर ट्रस्ट ने 6000 VVIP को बुलाने की योजना बनाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago