होम / एक्सप्लेनर / इसे कहते हैं किस्मत पलटना! बस, अब दुनिया की सबसे अमीर बनने वाली है ये यूनिवर्सिटी

इसे कहते हैं किस्मत पलटना! बस, अब दुनिया की सबसे अमीर बनने वाली है ये यूनिवर्सिटी

टेक्सास यूनिवर्सिटी के पास तेल के कुएं हैं, जिसे उसने कई कंपनियों को लीज पर दे रखा है. इस तरह यूनिवर्सिटी को हर महीने मोटी कमाई होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

जब बात सबसे अमीर यूनिवर्सिटी की आती है, तो पहला नाम हार्वर्ड का आता है. इस यूनिवर्सिटी को सबसे ज्यादा दान भी मिलता है. हालांकि, अब हार्वर्ड के सबसे अमीर यूनिवर्सिटी के ताज पर खतरा मंडरा रहा है. टेक्सास यूनिवर्सिटी की आय जितनी तेजी से बढ़ रही है, उससे आने वाले समय में वो हार्वर्ड विश्वविद्यालय से आगे निकल सकती है. हालांकि, ये इनकम यूनिवर्सिटी के मूल काम यानी कि एजुकेशन से नहीं हो रही, बल्कि इसका सोर्स कुछ और ही है.  

अभी है तीसरे नंबर पर
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अमीर और दान के मामले में पहले नंबर पर Cambridge स्थित Harvard University है. दूसरे स्थान पर Yale और तीसरे पर है Texas University. हालांकि, पिछले कुछ समय में इस विश्वविद्यालय की आय में ज़बरदस्त इजाफा हुआ है. इसकी वजह है अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल. दरअसल, टेक्सास यूनिवर्सिटी के पास तेल के कुएं हैं, जिसे उसने कुछ कंपनियों को लीज पर दिए हैं. इन कंपनियों से उसे हर महीने मोटी कमाई हो जाती है. 

दूसरों के फंड में आई गिरावट  
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेक्सास यूनिवर्सिटी ने 200 से ज्यादा कंपनियों को अपने तेल के कुएं किराए पर दिए हैं. इससे मौजूदा समय में उसे हर महीने करीब 1440 करोड़ रुपए की इनकम हो रही है. अंतर्राष्ट्रीय पर चल रही उथल-पुथल, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया की तमाम यूनिवर्सिटीज़ को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ी है. उनके फंड में गिरावट आई है, लेकिन टेक्सास यूनिवर्सिटी का फंड बढ़ा है. कहा तो यह भी जा रहा है कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो जल्द ही ये विश्वविद्यालय फंड के मामले में हार्वर्ड से आगे निकल जाएगा.

एजुकेशन के अलावा भी कमाई
पिछले साल भी हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी को सबसे ज्यादा डोनेशन मिला था, लेकिन कच्चे तेल के चढ़ते दामों ने टेक्सास यूनिवर्सिटी की आमदनी एकदम से कई गुना बढ़ गई. वैसे, यह अकेली यूनिवर्सिटी नहीं है, जो एजुकेशन के अलावा भी अन्य सोर्स से कमाई करती है. अमेरिका के कई विश्वविद्यालय अपने-अपने ढंग से फंड जुटा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर एमोरी यूनिवर्सिटी की आय शेयर बाज़ार से होती है. जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी रियल एस्टेट के कारोबार में शामिल है. 

ऐसे खुल गई यूनिवर्सिटी की किस्मत 
टेक्सास यूनिवर्सिटी के पास पहले से तेल के कुएं नहीं थे, वो तो किस्मत रही कि उसे जो जमीन दान में मिली वहां तेल के कुएं निकल आए. दरअसल,  राज्य सरकार ने सन 1800 के आसपास विश्वविद्यालय प्रबंधन को काफी बड़ी बंजर जमीन दी थी, ताकि वह जानवरों को पालकर फंड जुटा सके. लेकिन 1923 में यहां तेल के कुएं मिल गए. जिनसे अब उसे भारी-भरकम कमाई हो रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

17 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago