होम / एक्सप्लेनर / जुलाई में इक्विटी MF से निवेशकों ने बनाई दूरी, फिर भी 'म्यूचुअल फंड सही है'

जुलाई में इक्विटी MF से निवेशकों ने बनाई दूरी, फिर भी 'म्यूचुअल फंड सही है'

SIP के जरिए पिछले महीने 12,140 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि जून में यह 12,276 करोड़ रुपये था. SIP खातों की संख्या जुलाई में 5.61 करोड़ के सबसे ऊंचे स्तर स्तर पर पहुंच गई

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: नई दिल्ली: बाजार में उतार-चढ़ाव, महंगाई की चिंता और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमानों के बीच इक्विटी म्यूचुअल फंड में जुलाई में 8,898 करोड़ रुपये का निवेश आया है. यह आंकड़ा पिछले महीने के मुकाबले 43 परसेंट कम है. हालांकि ये लगातार 17वां महीना है जब इक्विटी म्यूचुअल फंड में पैसा आया है. 

जुलाई में इक्विटी MF में घटा निवेश
Association of Mutual Funds in India (Amfi) के आंकड़ों के मुताबिक - जुलाई में नेट इनफ्लो बीते कई महीनों से कम रहा. जून में इनफ्लो 
15,495 करोड़  रुपये था, मई में ये 18,529 करोड़ रुपये और अप्रैल में ये 15,890 करोड़ रुपये था. हालांकि इक्विटी स्कीम्स में मार्च 2021 के बाद से नेट इनफ्लो रहा है, यानी पैसा आया है, जबकि इन्हीं स्कीम्स से लगातार 8 महीने तक यानी जुलाई 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक नेट आउटफ्लो रहा यानी निवेशकों ने पैसे निकाले थे. इस दौरान कुल 46,791 करोड़ रुपये इक्विटी स्कीम से निकाले गए.

Morningstar India की कविता कृष्णन का कहना है कि बढ़की महंगाई की चिंताओं को लेकर बाजार में उठा-पटक बनी रहेगी. रिजर्व बैंक की ब्याज दरों में बढ़ोतरी और अगस्त में एक बार फिर दरों के बढ़ने के अनुमानों के चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया है. 

Epsilon Money Mart के नितिन राव का कहना है कि कमजोर रुपये और जियो-पॉलिटिकल चिंताओं जो कि सेंट्रल यूरोप से इस साल की शुरुआत में शुरू हुईं और ताइवान का नया मामला, ये सब फैक्टर्स भी इक्विटी इनफ्लो में गिरावट की वजह रहे. 

Motilal Oswal AMC के CBO अखिल चतुर्वेदी का कहना है कि जुलाई ऐसा महीना लगता है जब बाजार में तेजी के कारण निवेशकों ने कुछ मुनाफा कम लिया है.
इक्विटी में नेट बिक्री में गिरावट आई है और पिछले कुछ महीनों में गति कम हो रही थी क्योंकि बाजार में सुधार हो रहा था लेकिन जुलाई में भारी गिरावट आई थी और SIP की संख्या को छोड़कर, हमने जुलाई में वास्तविक नेट बिक्री निगेटिव में देखी.

SIP के जरिए पिछले महीने 12,140 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जबकि जून में यह 12,276 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, SIP खातों की संख्या जुलाई में 5.61 करोड़ के सबसे ऊंचे स्तर स्तर पर पहुंच गई. Amfi के CEO एन एस वेंकटेशन का कहना है कि 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का मासिक SIP योगदान इसकी पुष्टि करता है कि म्यूचुअल फंड पसंदीदा निवेश का जरिया है. 

म्यूचु्अल फंड में जमकर आया निवेश
इक्विटी के अलावा डेट म्यूचुअल फंड्स में भी पिछले महीने 4,930 करोड़ रुपये का निवेश आया. जबकि जून में 92,247 करोड़ रुपये निवेशकों ने निकाले थे. हालांकि गोल्ड एक्सचेंज ट्रेड फंड्स (ETFs) से निवेशकों ने जुलाई में 457 करोड़ रुपये निकाले. जबकि इसके ठीक उलट पिछले महीने 135 करोड़ का निवेश किया था. तो कुल मिलाकर हिसाब ये रहा कि जुलाई में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में 23,605 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो कि पिछले महीने 69,853 करोड़ रुपये निकाले गए थे. इसकी बड़ी वजह थी कि डेट म्यूचुअल फंड्स से बड़े स्तर पर रिडेम्पशन हुए थे. इस निवेश के बाद जुलाई में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 37.75 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि जून में 35.64 लाख करोड़ रुपये था.

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

18 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

19 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago