होम / एक्सप्लेनर / रबर-पेंसिल बेचकर IPO की तैयारी में जुटी इस कंपनी के बारे में कितना जानते हैं आप?

रबर-पेंसिल बेचकर IPO की तैयारी में जुटी इस कंपनी के बारे में कितना जानते हैं आप?

Doms को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उसका मुकाबला पहले से स्थापित ब्रैंड्स के साथ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रबर-पेंसिल इस्तेमाल करने वाले हर शख्स ने कभी न कभी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) का नाम जरूर सुना होगा. पिछले कई सालों से यह कंपनी रबर-पेंसिल के साथ-साथ दूसरे स्टेशनरी आइटम्स बेचती आ रही है. 1975 में रसिकभाई रवेशिया (Rasiklal Amritlal Raveshia) और मनसुखलाल जमनादास राजानी (Mansukhlal Jamnadas Rajan) ने पार्टनरशिप फर्म R.R. Industries के रूप में इसकी शुरुआत की थी. साल 2005 में उन्होंने अपना फ्लैगशिप ब्रैंड DOMS लॉन्च किया, जिसने देखते ही देखते एक अलग पहचान स्थापित कर ली.

आज करोड़ों में है टर्नओवर
बहुत थोड़ी सी पूंजी से शुरू की गई इस कंपनी का टर्नओवर आज करोड़ों में है. DOMS की देश में 11 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं, जहां रबर-पेंसिल से लेकर विभिन्न तरह के स्टेशनरी आइटम्स तैयार किए जाते हैं. DOMS के उत्पादों की मांग केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है. 40 से ज्यादा देशों में कंपनी की उपस्थिति है. अब कंपनी अपना आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हुई है. हाल ही में Doms Industries ने इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस सबमिट किया है.

1200 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
Doms Industries की योजना आईपीओ के जरिए 1200 करोड़ रुपए जुटाने की है. इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने विस्तार सहित दूसरी जरूरतों को पूरा करने में करेगी. कंपनी के आईपीओ में 350 करोड़ रुपए तक के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे. साथ ही 850 करोड़ रुपए तक बिक्री प्रस्ताव यानी ओएफएस शामिल हो सकता है. बता दें कि जब कोई कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होना चाहती है, तो वो अपना आईपीओ लेकर आती है. IPO लॉन्च होने के बाद कंपनी स्टॉक मार्केट में लिस्ट ही जाती है और उसके शेयरों की खरीद-फरोख्त हो सकती है.

इस तरह बढ़ाया कारोबार 
Doms को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उसका मुकाबला पहले से स्थापित ब्रैंड्स के साथ था. हालांकि, कंपनी के प्रोडक्ट लोगों को प्रभावित करने में कामयाब रहे और धीरे-धीरे उसका कारोबार बढ़ता गया. आज Doms करीब 4 हजार करोड़ रुपए की कंपनी बन गई है. रसिकभाई रवेशिया के बेटे संतोष रवेशिया बतौर MD कंपनी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कारोबार में विस्तार के लिए Doms Industries अब तक कुछ कंपनियों का अधिग्रहण भी कर चुकी है. जिसमें Pioneer Stationery का नाम भी शामिल है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago