होम / एक्सप्लेनर / बैंकर से NSE के CEO तक – आशीष कुमार चौहान ऐसे चढ़ते गए सफलता की सीढ़ियां

बैंकर से NSE के CEO तक – आशीष कुमार चौहान ऐसे चढ़ते गए सफलता की सीढ़ियां

आशीष कुमार चौहान NSE के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अलग और स्पष्ट सोच, आगे बढ़ने का जज्बा और काम के प्रति समर्पण, ये कुछ क्वालिटी हैं जो शून्य से शिखर का सफर तय करने के लिए ज़रूरी हैं. सफलता समर्पण और प्रतिबद्धता मांगती है, यदि आप इन दोनों ही कसौटियों पर खरे उतरते हैं, तो फिर पहाड़ जैसे लक्ष्य भी बौने नज़र आते हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की कमान संभालने वाले आशीष कुमार चौहान को देखकर इसका अहसास हो जाता है. आशीष NSE के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. 

खुद को नहीं रखा सीमित 
नई जिम्मेदारी संभालने से पहले आशीष कुमार चौहान बतौर एमडी और सीईओ बीएसई (BSE) को मजबूती प्रदान कर रहे थे. चौहान को भारत में आधुनिक वित्तीय डेरिवेटिव का जनक माना जाता है. वह NSE के संस्थापकों में शामिल रहे हैं. आशीष कुमार चौहान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैंकर की थी. वह IDBI बैंक से जुड़े, लेकिन खुद को बैंकिंग सेक्टर तक ही सीमित नहीं रहने दिया. उन्होंने संभावनाएं तलाशी, लक्ष्य निर्धारित किया, लक्ष्य तक पहुंचने के लिए परिश्रम का पुल तैयार किया और उस पर चढ़कर आज NSE तक पहुंच गए हैं.

महत्वपूर्ण उपलब्धियां
आशीष कुमार चौहान 2009 से बीएसई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 6 माइक्रोसेकंड रिएक्शन टाइम के साथ उन्होंने इसे दुनिया का सबसे तेज एक्सचेंज बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. भारत में मोबाइल स्टॉक ट्रेडिंग की शुरुआत का श्रेय उन्हें ही जाता है. इसके अलावा चौहान ने मुद्रा, कमोडिटीज और इक्विटी डेरिवेटिव, एसएमई, स्टार्ट-अप और म्यूचुअल फंड अदि क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण काम किए हैं.

IIT और IIM में पढ़ाई
अगले पांच सालों के लिए NSE की कमान संभालने वाले आशीष कुमार चौहान ने देश के टॉप शिक्षण संस्थान आईआईटी और आईआईएम में पढ़ाई की है. एनएसई संस्थापक माने जाने वाले आरएच पाटिल ने उन्हें संस्थापक टीम के सदस्य के रूप में शामिल किया गया. वे एनएसई में 1993 से 2000 के बीच कार्यरत थे. चौहान, ऐसे समय में NSE का कार्यभार संभालने जा रहे हैं, जब यह अब तक के अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है. इसे गवर्नेंस लैप्स के आरोपों के साथ को-लोकेशन घोटाले का भी सामना करना पड़ा है. 

अंबानी के साथ किया काम 
आशीष कुमार चौहान एक्सपेरिमेंट में विश्वास रखते हैं, इसलिए उन्होंने मुकेश अंबानी की आईपीएल टीम का कामकाज भी संभाला है. वह मुम्बई इंडियंस के सीईओ रह चुके हैं. इसके अलावा, चौहान 2000 से  2009 तक रिलायंस ग्रुप से भी जुड़े रहे. यहां उन्होंने CIO यानी कि चीफ इनफार्मेशन ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. उनका मानना है कि व्यक्ति को हर पल कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. अब देखने वाली बात ये होगी कि चौहान कैसे NSE को मुश्किलों से निकालकर मजबूती प्रदान करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

23 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

20 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

21 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

21 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago