होम / एक्सप्लेनर / आशीष चौहान के लिए NSE की राह आसान नहीं, उनके सामने हैं ये 5 चुनौतियां

आशीष चौहान के लिए NSE की राह आसान नहीं, उनके सामने हैं ये 5 चुनौतियां

इसमें संदेह नहीं कि ये उपलब्धि आशीष चौहान के लिए बड़ी है, लेकिन चुनौतियों से भरी है. आशीष चौहान को विरासत में कांटों का ताज मिल रहा है. क्योंकि NSE इस समय कई विवादों, घोटालो और चुनौतियां से घिरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: 12 साल तक देश के सबसे पुराने शेयर मार्केट एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को अपने सेवाएं देने के बाद आशीष चौहान अब NSE की बागडोर संभालने वाले हैं. उन्होंने BSE के मैनेजिंग एडिटर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर यानी सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है. आशीष चौहान विक्रम लिमाए की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हो गया है और उन्होंने आगे एक्सटेंशन लेने से मना कर दिया है. 

इसमें संदेह नहीं कि ये उपलब्धि आशीष चौहान के लिए बड़ी है, लेकिन चुनौतियों से भरी है. आशीष चौहान को विरासत में कांटों का ताज मिल रहा है. क्योंकि NSE इस समय कई विवादों, घोटालो और चुनौतियां से घिरी है.  इस समय NSE के दामन पर कई दाग हैं, जिसे धोने की जिम्मेदारी आशीष चौहान की होगी. एक नजर डालते हैं वो कौन सी चुनौतियां हैं जिनसे उन्हें रूबरू होना है. 

1- को-लोकेशन घोटाला
IPO के अधर में लटकने की सबसे बड़ी वजह थी को-लोकेशन विवाद, NSE ने साल 2009 में को-लोकेशन सुविधा की शुरुआत की थी, जिसमें कुछ ट्रेडर्स-ब्रोकर्स अपने सर्वर को NSE के डेटा सेंटर्स के अंदर लगाने की इजाजत फ्री में दी गई. जिससे उन्हें प्राइस अपडेट बाकियों के मुकाबले थोड़ा पहले मिलता था. आरोप लगा कि गलत तरीके से कुछ सदस्यों को डेटा पहुंचाया गया. CBI ने इस मामले में 2018 में केस दर्ज किया था, इस वक्त कई जांच एजेंसियां इसी इनवेस्टीगेशन में जुटी हैं. 
 
2- फोन टैपिंग मामला
NSE में फोन टैपिंग विवाद ने भी खूब तूल पकड़ा, NSE की पूर्व चीफ चित्रा रामकृष्ण के कार्यकाल के दौरान फोन टैपिंग मामला एक उलझा हुआ गंभीर मुद्दा है. चित्रा रामकृष्ण से इस मामले में पूछताछ अभी चल रही है. इस विवाद ने NSE की साख को ठेस पहुंचाई है. चित्रा रामकृष्ण ने कर्मचारियों को जानकारी दिए बिना सालों तक उनके फोन की टैपिंग की. 

3- तकनीकी दिक्कतें 
NSE में तकनीकी दिक्कतों का पूरा दौर चला है. बीते पांच सालों के दौरान NSE में कम से कम 10 बार ऐसे मौके हैं जब डाटा अपडेशन या में दिक्कतें आईं, जिसकी वजह से कई बार तो ट्रेडिंग को घंटों तक रोकना भी पड़ा. 11 जुलाई 2017 और फरवरी 2021 में तकनीकी दिक्कतों के चलते ट्रेडिंग करीब 3 घंटे तक बंद रही. आशीष चौहान के सामने तकनीकी मोर्चे पर एक बड़े ढांचागत बदलाव की चुनौती होगी. 

4- SGX Nifty की GIFT City में शिफ्टिंग
इसके अलावा SGX Nifty की GIFT City में शिफ्टिंग भी उनको करना होगा. Nifty फ्यूचर्स के कॉन्ट्रैक्ट जो कि Singapore Exchange (SGX) में ट्रेड होते हैं उनकी ट्रेडिंग गांधीनगर के International Financial Service Centre (IFSC)में शुरू हुई है. शुरू के कुछ महीनों में SGX Nifty Futures की ट्रेडिंग GIFT-IFSC SGX दोनों में होगी. इसके बाद SGX में इसकी ट्रेडिंग बंद की जाएगी

5- अधर में लटका NSE का IPO 
आशीष चौहान के सामने NSE का IPO लाने जल्द से जल्द लाने की चुनौती होगी. साल 2000 में वो NSE के फाउंडिंग मेंबर रहे थे, बाद में वो अलग अलग संस्थानों कंपनियों पर काम करते रहे, लेकिन NSE का IPO लंबे इंतजार के बावजूद नहीं आया. 

VIDEO: भारतीय तेजी से छोड़ रहे अपनी नागरिकता


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

22 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

19 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

20 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago