होम / एक्सप्लेनर / 5ireChain के फाउंडर ने बताया रिटेल के लिए क्यों जरूरी है Blockchain

5ireChain के फाउंडर ने बताया रिटेल के लिए क्यों जरूरी है Blockchain

प्रतीक गौरी ने कहा कि आजकल डेटा से छेड़छाड़ के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा सर्वर केंद्रीकृत होने की वजह से होता है, लेकिन वेब3 में ऐसा नही होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW Businessworld द्वारा आयोजित 'रिटेल लीडरशिप समिट' में भविष्य की टेक्नोलॉजी, कोरोना से पहले और उसके बाद के रिटेल मार्केट सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. रिटेल सेक्टर से जुड़े दिग्गजों ने अपने विचार रखे और बताया कि बीते कुछ सालों में रिटेल वर्ल्ड किस तरह से बदल गया है. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले सालों में रिटेल सेक्टर के समक्ष कौनसी चुनौतियां आ सकती हैं और उसे कहां सबसे ज्यादा फोकस करने की जरूरत है. 

Valedictory Keynote से समाप्ति
समिट की समाप्ति 5ireChain के फाउंडर प्रतीक गौरी के Valedictory Keynote के साथ हुई. प्रतीक ने ब्लॉकचेन और Web3 की एडवांटेज के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने समझाया कि रिटेल के लिए वेब2 से वेब3 पर स्विच करना क्यों महत्वपूर्ण है. अपनी कंपनी 5ireChain के बारे में बताते हुए प्रतीक ने कहा कि इसकी शुरुआत 2021 में हुई थी. यह अपनी तरह की पहली लेयर वन ब्लॉक चेन कंपनी है. 5ireChain प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ छह देशों की सरकारों के साथ भी काम कर रही है. कंपनी का फोकस सस्टेनबिलिटी पर है. 

ब्लॉकचेन इसलिए महत्वपूर्ण 
प्रतीक गौरी ने आगे कहा कि ब्लॉकचेन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके माध्यम से किया गया हर लेनदेन पूरी तरह सुरक्षित रहता है. इसमें कोई केंद्रीकृत सर्वर नहीं होता, यह एक डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी है. उन्होंने कहा कि यदि रिटेल में ब्लॉकचेन को अपनाया जाता है, तो इसके कई फायदे होंगे. सबसे पहला तो यही कि कंपनियों का कंज्यूमर के साथ इंटरेक्शन बेहतर होगा. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रतीक ने कहा कि आजकल रिटेल कंपनियां कई तरह के रिवॉर्ड प्रोग्राम करती हैं. इस वजह से कभी-कभी एंड यूजर भ्रमित हो जाता है कि किसे इस्तेमाल करना है, किसे नहीं. यदि आप ब्लॉकचेन इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास एक UB वॉलेट होगा. आप अन्य लॉयल्टी प्रोग्राम को उसमें रोल कर सकते हैं, इससे एंड कंज्यूमर की लाइफ बहुत आसान हो जाएगी, क्योंकि आप कई रिवॉर्ड प्रोग्राम के लिए एक वॉलेट इस्तेमाल कर रहे होंगे.

Counterfeit से निपट सकते हैं
5ireChain के फाउंडर ने बताया कि ब्लॉक चेन में एंटर होने वाले डेटा को बदला नहीं जा सकता, यह इसका सबसे खास गुण है. प्रतीक के मुताबिक, रिटेल में Counterfeit यानी नकली प्रोडक्ट की समस्या आम है. ब्लॉकचेन अपनाकर इससे आसानी से निपटा जा सकता है. इससे पूरी सप्लाईचेन को ट्रेस किया जा सकता है. कुछ लग्जरी रिटेल आउटलेट ने ब्लॉकचेन का इस्तेमाल शुरू भी कर दिया है, खासकर Counterfeit से निपटने के लिए. ब्लॉकचेन से यह भी सप्लाईचेन में फाल्ट का भी पता लगाया जा सकता है. साथ ही यह भी पता लगाया जा सकता है कि कोई प्रोडक्ट असली है या नहीं. 

डेटा से छेड़छाड़ रुकेगी
प्रतीक गौरी ने कहा कि आजकल डेटा से छेड़छाड़ के मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा सर्वर केंद्रीकृत होने की वजह से होता है, लेकिन वेब3 में ऐसा नही होगा. वेब2 सर्वर केंद्रीकृत होते हैं, वेब3 नहीं. यानी यह ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी है. हम कंपनियों को वेब 2 से 3 पर ला रहे हैं. हाल ही में एक फाइनेंशियल पेमेंट गेटवे सिस्टम कंपनी ने हमारे साथ साथ मिलाया है और उनका अनुभव काफी अच्छा रहा है. आने वाले समय में कुछ और कंपनियां भी ब्लॉकचेन पर स्विच कर सकती हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago