होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / भले ही राह में चुनौतियां क्यों न हो, नया साल, नई आशा का प्रतीक

भले ही राह में चुनौतियां क्यों न हो, नया साल, नई आशा का प्रतीक

कोरोना ने कॉर्पोरेट भारत को अप्रत्याशित और कठिन परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील बना दिया है. भविष्य के अन्य संकटों से निपटने के लिए इस अनुभव का अच्छा इस्तेमाल  किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • अनुराग बत्रा, चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ BW Business World 

प्रिय पाठकों,
नया साल नई आशा का प्रतीक है, फिर भले ही यह विकट चुनौतियों के साथ क्यों न आता हो. यूक्रेन युद्ध का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है. वैश्विक स्तर पर महंगाई एक चुनौती बनी हुई है. दुनिया के कई हिस्सों में मंदी है. दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में मंदी का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है. चीन के समक्ष कई मोर्चों पर चुनौतियां हैं. कोरोना की एक नई लहर में हजारों लोगों की मौत की बात सामने आई है. वैश्विक कंपनियों को लगता है कि उन्हें वैकल्पिक मैन्युफैक्चरिंग बेस की तलाश करनी चाहिए. भारत निश्चित रूप से एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर सकता है, भले ही इस रास्ते में चुनौतियां हों.

वैश्विक परिस्थितियां इंडिया इंक के लिए भी चिंता का विषय रहा है. फिर भी, जैसा कि हमारी कवर स्टोरी से पता चलता है, इंडस्ट्री लीडर्स अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं हैं, क्योंकि वे अल्पकालिक आवश्यकताओं के लिए तैयारी करते हुए दीर्घकालिक सोच रखते हैं. हमारा मानना है कि यह भारत की अनूठी समस्याओं को हल करने और भारत के अवसरों को भुनाने के लिए भारत में सामाजिक उद्यमिता, कल्याण, डिजाइन सोच और उद्यमिता की गति बढ़ाने का वर्ष होगा. Chat GPT और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रगति 2023 में एक बड़ा प्रभाव डालेगी. यह वर्ष ऐतिहासिक और विभिन्न सुखदायी घटनाओं से लबरेज होगा, क्योंकि यह G20 की भारत की अध्यक्षता का वर्ष भी है और BW Businessworld इस पर आपके लिए विशेष कंटेंट लाने का वादा करता है.

कोरोना महामारी ने कॉर्पोरेट भारत को अप्रत्याशित और कठिन परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील बना दिया है. निश्चित रूप से, भविष्य के अन्य संकटों से निपटने के लिए इस अनुभव का अच्छा इस्तेमाल  किया जाएगा. इस अंक का अंतिम भाग अनिश्चित समय में नेतृत्व पर केंद्रित है. मुझे यकीन है कि आप आक्रामक भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर हमारी विशेष रिपोर्ट पढ़ने का आनंद लेंगे, जो अपनी दूसरी पारी के लिए तैयार हो रहे हैं. हमारे रिपोर्टर आने वाले साल का खाका तैयार करने के लिए विशेषज्ञों और उद्योगपतियों से बात करते हैं. बेशक, हम आपके लिए अपने सभी नियमित कॉलम और फीचर्स भी लाते हैं.

हम आपको अपने भविष्य की योजना - वित्तीय और अन्य - बनाने में मदद करने के लिए व्यावहारिक और प्रासंगिक रिपोर्ट प्रदान करने का भी वादा करते हैं. हम आपके पढ़ने के अनुभव को समृद्ध और जीवंत बनाने के लिए नए फीचर्स पेश करना चाहते हैं. 2023 आपके लिए सफलता और आनंद का वर्ष हो. मेरी कामना है कि आप वह सब कुछ हासिल करें जिसके लिए आप प्रयास करते हैं. 2023 आपके लिए परिवर्तन का वर्ष हो. जैसा कि HeatherAsh Amara कहते हैं, "परिवर्तन अपरिहार्य है, लेकिन रूपांतरण एक सोचा-समझा चुनाव'.

अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया, टिप्पणियां और सुझाव भेजते रहें.  

एक बार फिर से आपको नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

पश्चिम एशिया संकट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 78,154 पर बंद; आज इन शेयरों में हलचल

मंगलवार को सेंसेक्स 388.19 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,154.25 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 112.10 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 24,471.70 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

कमोडिटी बाजार में FPI की एंट्री बढ़ाने की तैयारी, सेबी ने जारी किया नया प्रस्ताव

बाजार में लिक्विडिटी और कीमतों की खोज बेहतर करने के लिए सेबी ने एफपीआई को गैर-कृषि इंडेक्स और फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है.

2 hours ago

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

2 hours ago

पूर्ण अधिकार, शून्य जवाबदेही

बिना जांचे, बिना ऑडिट के, बेलगाम: भारत की चार सर्वशक्तिशाली एजेंसियां. ये मनमाने ढंग से आपकी जिंदगी को रोक सकती हैं, लेकिन एक छिपा हुआ कानूनी चक्र उनकी विफलताओं को पूरी तरह सार्वजनिक नजरों से दूर रखता है.

2 hours ago

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

1 day ago