✕

होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / कंज्‍यूमर की डिजिटल सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं : MOS राजीव चंद्रशेखर

कंज्‍यूमर की डिजिटल सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं : MOS राजीव चंद्रशेखर

आज इंटरनेट के जरिए एक पूरा बाजार आम आदमी से जुड़ा हुआ है. ऐसे में हमारे सामने चुनौती ये है कि हम कंज्‍यूमर को लेकर उनकी एकाउंटेबिलिटी तय करें और एक सेफ वातावरण मुहैया कराएं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राजधानी दिल्‍ली में हो रहे e4m DNPA digital Media Conference 2023 को केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भाग लिया। उन्‍होंने सरकार के द्वारा कंज्‍यूमर की सुरक्षा के लिए उठाए गए कई कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सरकार कंज्‍यूमर की सुरखा को लेकर कई बिल भी लेकर आने वाली है। जबकि कुछ को लेकर आई है। उन्‍होंने डिजिटल मीडिया को और ज्‍यादा एकाउंटेबल होने की जरूरत है।

ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने को लेकर कर रहे हैं काम

केन्‍द्रीय आईटी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हम देश में ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी बनाने को लेकर काम कर रहे हैं. उसे लेकर सभी तरह के फ्रेमवर्क बना रहे हैं. इसे लेकर हमने हाल ही में डिजिटल डेटा प्रोटेक्‍शन बिल लेकर आए हैं, जिसमें हमने डेटा प्रोटेक्‍शन को लेकर फ्रेमवर्क बनाया है. हमने सभी तरह की अथॉरिटी को उसमें और जवाबदेह बनाने की कोशिश की है. यही नहीं दूसरा जो सबसे महत्‍वपूर्ण बिल है वो आईटी एक्‍ट लेकर आए हैं जो पहले से मौजूद डिजिटल इंडिया एक्‍ट को आने वाले समय में सुपरसीड करेगा. ये बिल हमारी डिजिटल इकोनॉमी की तकनीको को और बेहतर तरीके से गाइड करेगा. यही नहीं ये मौजूदा डिजिटल इकोसिस्‍टम को और मजबूत बनाने का काम करेगा. आने वाले समय में ये सभी चीजें जमीन पर उतरेंगी.

आगे और बढ़ने जा रही है डिजिटल इकोनॉमी

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आज हमारे पास 300 बिलियन की डिजिटल इकोनॉमी है. जो बहुत तेजी से ग्रो कर रहे हैं. यही नहीं हमारे देश में स्‍टार्टअप हो या इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍यूफैक्‍चरिंग हो और अब उसमें सेमीकंडक्‍टर डिजाइनिंग भी जुड़ने जा रही है. यही नहीं एआई, ब्‍लॉकचेन जैसी चीजें भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं.  2014 के बाद से इसमें बड़े बदलाव आए हैं.

डिजिटल मीडिया को लेकर क्‍या बोले राजीव चंद्रशेखर

अगर हम इंटरनेट के शुरुआती दिनों की बात करें तो हमने देखा था कि इंटरटेन ने लोगों को जोड़ने का काम किया था. लेकिन पिछले एक दशक में हमने देखा है कि इसने हमारे सामने कई तरह के चैलेंज पेश किए हैं. आज इस बात की जरूरत सामने आ रही है कि हम इसकी सुरक्षा और ट्रस्‍ट को लेकर काम करें. कई डिजिटल प्‍लेटफॉर्म आज बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. लेकिन ये भी देखने में आ रहा है कि इनका गलत इस्‍तेमाकल हो सकता है. ऐसे में जरूरत इस बात की भी है कि डिजिटल मीडिया एकाउंटेबल हो जिम्‍मेदार हो. आज बाजार में एडुटेक ब्रैंड्स हैं आज वो भी एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन हमने देखा है कई बार मीडिया की जो कोर वैल्‍यू हैं उसे लेकर चैलेंज पैदा हुआ है. ऐसे में मैं आपको ये भी बताना चाहता हूं कि हमारे मंत्रालय ने ऐसे प्‍लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई भी की है जो मिसइनफॉरमेशन फैलाने का काम कर रहे हैं. कई बी टू सी कैटेगिरी के प्‍लेटफॉर्म हैं जो मिसइनफॅरमेश, गलत रिपोर्टिंग करने का काम कर रहे थे उनके खिलाफ भी सरकार की ओर से कार्रवाई की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कविता में एक शोकगीत: मेरे मित्र और बैचमेट, हेमचंद सिरोही, IAS

केजे अल्फोंस लिखते हैं, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और बिहार के पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में, हेमचंद सिरोही को प्रशासनिक कुशलता, जन-केंद्रित शासन और जनसेवा में योगदान के लिए व्यापक सम्मान प्राप्त था. उनके योगदानों में महाबोधि मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की मान्यता दिलाना और जमीनी स्तर पर विकास की पहल शामिल थीं.

5 days ago

दो दुनियाओं के बीच जिंदगी: उथल-पुथल भरे समय की चुनौती

लेखक के अनुसार, हमारे आसपास की दुनिया उतनी नहीं बदली है, जितनी हमारे दिमाग के भीतर की दुनिया बदल गई है. लगातार आती खबरों, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पैदा होने वाली चिंताओं के इस दौर में चुनौती है अपना ध्यान फिर से अपने नियंत्रण में लेना और उन चीजों पर फोकस करना, जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं.

5 days ago

कलाकार की अनंत रेखाएं: जोगेन चौधरी को श्रद्धांजलि

87 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रख्यात कलाकार अपने पीछे ऐसी विशिष्ट कला छोड़ गए हैं, जो उनकी खास क्रॉस-हैचिंग शैली, असामान्य रेखाओं और गहराई से मानवीय चित्रों के लिए पहचानी जाती है.

6 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

1 week ago

जेमी बीटन: असाधारण दिमाग और अरबों डॉलर के कारोबार के पीछे ज्योतिषीय गणना

क्रिमसन एजुकेशन के संस्थापक की शैक्षणिक महत्वाकांक्षा, उद्यमशीलता में उभार और 2027 की संभावनाओं का ज्योतिषीय विश्लेषण

1 week ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

6 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

7 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

10 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

11 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

12 hours ago