होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में बोले डॉक्टर अनुराग बत्रा - जो दिखता है, वही बिकता है

पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में बोले डॉक्टर अनुराग बत्रा - जो दिखता है, वही बिकता है

डॉक्टर अनुराग बत्रा ने कहा कि बाजार में जो दिखता है वही बिकता है. बेहतर तरीके से दिखाने का माध्यम ही जनसंपर्क है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 44वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में देश-दुनिया के विशेषज्ञ शामिल हुए. इस दौरान, BW बिजनेस वर्ल्ड के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ अनुराग बत्रा ने भी अपने विचार रखे. डॉक्टर बत्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन विचारों के आदान-प्रदान, पब्लिक रिलेशन की बेस्ट प्रैक्टिसेस और अनुभवों को साझा करने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं. ऐसे आयोजनों में देशभर के विभिन्न प्रोफेशनल्स और एक्सपर्ट्स से मिलने व सुनने का मौका मिलता है. यह कॉन्फ्रेंस मीडिया और पीआर प्रोफेशन से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. यहां से मिले अनुभवों एवं सीख को हम अपने कार्य में शामिल करते हैं और जनसंपर्क के कार्य को अधिक बेहतर बना पाते हैं.

...तो मिलती है सफलता
पब्लिक रिलेशन के महत्व पर बात करते हुए अनुराग बत्रा ने कहा कि बाजार में जो दिखता है वही बिकता है. बेहतर तरीके से दिखाने का माध्यम ही जनसंपर्क है, चाहे राजनेता हो या फिर आमजन, जो अपने आप को बेहतर दिखा पता है वही आगे बढ़ पता है. जो दिखता है उसे ही अधिक अवसर प्राप्त होते हैं. पब्लिक रिलेशन में अगर आपका कंटेंट अच्छा है और वह कंटेंट लोगों को बेहतर तरीके से कम्युनिकेट करने में सक्षम है, तो ऐसा पीआर आपको व्यक्तिगत तौर पर तो सफलता दिलाता ही है साथ ही साथ राष्ट्र को भी बेहतर बनाने में योगदान देने की क्षमता रखता है.

फेक न्यूज के दौर में PR प्रोफेशनल
आज के दौर में पीआर प्रोफेशनल्स की भूमिका पर बात करते हुए डॉक्टर बत्रा ने आगे कहा, 'आज हम प्रोपोगेंडा के दौर में रह रहे हैं. इस माहौल में असल मुद्दों व बातों पर फोकस कर पाना एक चुनौतीभरा काम है, इसलिए इस समय पब्लिक रिलेशन प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारी बहुत ही अहम है. पीआर प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारी है कि लोगों का ध्यान सही बातों और मुद्दों पर आकर्षित करें. वर्तमान समय में लोगों का अटेंशन ही नई करेंसी है, जिसकी डिमांड ज्यादा है लेकिन उपलब्धता कम है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 hours ago

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

1 week ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 week ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 week ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

1 hour ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

37 minutes ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

3 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

5 hours ago