होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / विकास को समर्पित है अमृतकाल में आया ये बजट: पूरन डावर

विकास को समर्पित है अमृतकाल में आया ये बजट: पूरन डावर

'कुल मिलाकर मोदी सरकार अपने वायदे पर आगे बढ़ रही है, जितने धन के प्रावधान विभिन्न योजनाओं के लिए किए गए हैं, वो रोजगार लाने में सहायक होंगे'.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • पूरन डावर, उद्योगपति एवं समाजसेवी

अमृतकाल में आया यह बजट देश के समग्र विकास को विकास को समर्पित है और इसमें भारत को विकासशील से विकसित देश बनने की दिशा में बड़े प्रविधान किए गए हैं. हालांकि, लेदर इंडस्ट्री के लिए कुछ विशेष घोषणा नहीं हुई है. पर्यटन पर जरूर विशेष जोर दिया गया है, जिसका आगरा को लाभ मिल सकता है. हमें यह समझना होगा कि यह देश का बजट है, जो सारे उद्योगों को ध्यान में रखकर बनता है. 98% लेदर इंडस्ट्री MSME में है और कोरोना काल में प्रभावित MSMEs के लिए बजट में राहत की घोषणा की गई है. 

इन्हें मिलेगा फायदा
इसके अलावा बजट में गरीब को राशन, किसानों के लिए 20 लाख करोड़ के ऋण की व्यवस्था, मैन्यूफ़ैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख करोड़, 44 करोड़ गरीबों को आयुष्मान के तहत स्वास्थ्य बीमा, जन धन योजना, 15 साल से ऊपर के व्हीकल्स को स्क्रैप करने की योजना, जहां पर्यावरण संरक्षण में सुधार लाएगी वहीं ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें : Budget 2023: 20 पॉइंट्स में समझिए पूरा बजट, किसे क्या मिला और क्या होगा आगे 

जॉब्स के बढ़ेंगे अवसर
कुल मिलाकर मोदी सरकार अपने वायदे पर आगे बढ़ रही है, जितने धन के प्रावधान विभिन्न योजनाओं के लिए किए गए हैं, वो रोजगार लाने में सहायक होंगे. युवाओं को नौकरी के अतिरिक्त उद्यम की ओर बढ़ाना होगा. बजट में रबर पर ड्यूटी 10 से 25% की गई है. देखना पड़ेगा कि इसके क्या कारण हैं. क्या इसका कोई कोई एडवर्स इफ़ेक्ट जूते पर पड़ता है. सामान्यता ऐसा लोकल पर वोकल आयात को हतोत्साहित करने के लिए किया जाता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी करने का विज्ञान

बेहतर नींद और पर्याप्त पानी से लेकर संतुलित आहार और नियमित व्यायाम तक, जीवनशैली की नौ आदतें सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कम कर सकती हैं, बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती हैं और बीमारियों के खतरे को घटा सकती हैं.

4 days ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

5 days ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

5 days ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

1 week ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

1 week ago


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

17 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

14 hours ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

14 hours ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

15 hours ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

16 hours ago