होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW People: एक्सपर्ट से समंझिये कैसे बनाये जाते हैं भविष्य के लीडर्स?

BW People: एक्सपर्ट से समंझिये कैसे बनाये जाते हैं भविष्य के लीडर्स?

कंपनी के उच्च पदों पर बैठे 2% लोग आमतौर पर कंपनी के 98% कर्मचारियों के व्यवहार एवं प्रदर्शन पर प्रभाव डालते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भविष्य के लिए टैलेंट का पालन-पोषण कितना ज्यादा जरूरी है, इस बात से हम सभी परिचित हैं. भविष्य में टैलेंट के बेहतर पालन-पोषण और इस विषय पर एक्सपर्ट्स की राय जानने के लिए BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा आज देश की राजधानी दिल्ली में “भविष्य के लिए टैलेंट को पोषित करने के कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया था और इस दौरान मारुती सुजुकी के पूर्व एग्जीक्यूटिव एडवाइजर डॉक्टर SY सिद्दीकी ने भविष्य में लीडर्स के निर्माण पर अपनी राय पेश की.

गलती मानना है जरूरी 
डॉक्टर सिद्दीकी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि लीडरशिप के संबंध में वैसे तो हमने जापान से बहुत कुछ सीखा है लेकिन हमने भारत की संस्कृति से भी बहुत कुछ सीखा है और यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण है. एक उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि उन्होंने एक बार कंपनी में 200 लोगों से पूछा कि पिछले साल उनमें से कितने लोगों ने ऐसी गलती की थी जो उन्हें लगता है कि अन्य लोगों को नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर सिद्दीकी कहते हैं कि आमतौर पर ऐसे सवाल पर कोई भी व्यक्ति सवाल नहीं उठाता लेकिन हमारी बिजनेस रिव्यु मीटिंग में भी अगर ये सवाल पूछा जाता है तो 5-6 लोग हाथ खड़े करके सामने आ जायेंगे ताकि उन्होंने जो गलती की वह अन्य लोग न करें. 

ये तीन चीजें हैं जरूरी
इसके बाद डॉक्टर सिद्दीकी कहते हैं कि बड़ी मात्रा में लोगों को लीडरशिप सिखाना बेहद जरूरी है और कारोबार पर सही रूप से ध्यान केन्द्रित करना भी जरूरी है ताकि लोग सही दिशा में काम कर सकें. जापान ने हमें सिखाया है कि जब भी कोई व्यक्ति किसी बड़े पद पर जाए तो उससे पहले वह तीन प्रमुख चीजों मसलन भूगोल, मुसीबत और अपनाए जाने की योग्यता को सीख ले और इसीलिए मारुती सुजुकी में जब भी कोई व्यक्ति बड़े पद पर जाता है तो उसे पहले इन तीन चीजों के बारे में बताया जाता है. 

98 गुना 2 का नियम
इसके बाद डॉक्टर कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की क्षमता मापना भी जरूरी है और इसीलिए हम किसी भी व्यक्ति को उसकी आम भूमिका के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्टों में भी उन्हें जगह दे सकते हैं. इसके साथ ही डॉक्टर सिद्दीकी ने 98 गुना 2 के नियम के बारे में भी बात की और कहा कि कंपनी के उच्च पदों पर बैठे 2% लोग आमतौर पर कंपनी के 98% कर्मचारियों के व्यवहार एवं प्रदर्शन पर प्रभाव डालते हैं इसलिए उन 2% लोगों द्वारा सही उदाहरण तय करना जरूरी है.
 

यह भी पढ़ें:  77% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ DOMS Industries का IPO, इन्वेस्टर्स की हुई बल्ले-बल्ले!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago