होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Disrupt: एक्सपर्ट्स से समझिये इन्वेस्टर्स के लिए कैसा बीता 2023?

BW Disrupt: एक्सपर्ट्स से समझिये इन्वेस्टर्स के लिए कैसा बीता 2023?

2023, पिछल सालों के मुकाबले काफी अच्छा बीता और भारतीय स्टार्टअप्स का इकोसिस्टम अपनी किशोरावस्था में आ पहुंचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के टॉप फाउंडर्स के नजरिये को समझने एवं गहन रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड के द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में फोरम ऑफ इंडियाज टॉप फाउंडर्स 2023 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के आयोजन के दौरान इन्वेस्टर्स और फाउंडर्स के नजरिये से 2023 को समझने के लिए एक विशेष पैनल का आयोजन भी किया गया था. आइये खुद एक्सपर्ट्स से समझते हैं कि 2023 इन्वेस्टर्स के लिए कैसा रहा?

एक्सपर्ट्स की राय
इस विषय पर अपनी राय रखते हुए मुंबई एंजेल की CEO नंदिनी मानसिंहका कहती हैं कि उनके अनुसार 2023, पिछले कुछ सालों के मुकाबले काफी अच्छा बीता और इस दौरान भारतीय स्टार्टअप्स का इकोसिस्टम अपनी किशोरावस्था में आ पहुंचा है. इसके साथ ही नंदिनी कहती हैं कि अब भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम एक ऐसी जगह बन गई है जहां रहना काफी अच्छी बात है और यह इन्वेस्टर्स को लुभाता भी है. लेकिन साथ ही नंदिनी ने यह भी कहा कि अभी हम काफी तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहे हैं और यह बिलकुल सही समय है यह सोचने का कि क्या हम बहुत ज्यादा तेज भी तो नहीं दौड़ रहे? यह रूककर सही चीजों और कारकों के बारे में सोचने का एकदम सही समय है. साथ ही नंदिनी ने यह भी बताया कि ऐसे बहुत से सवाल 2023 के दौरान ही हमारे सामने आये हैं. 

इन्वेस्टर्स के लिए जरूरी है 2023
दूसरी तरफ जाने-माने एंजल इन्वेस्टर एवं इनोवेट के फाउंडर रितेश मालिक ने अपनी राय प्रकट करते हुए कहा कि मेरे नजरिये से 2023 काफी महत्त्वपूर्ण वर्ष था और यह एक ऐसा वर्ष भी था कि जब इन्वेस्टर्स ने यह सवाल पूछना भी शुरू कर दिया कि हम यहां क्या करने आये हैं और क्या सिर्फ स्टार्टअप को खड़ा करना ही इन्वेस्टर्स का मूल उद्देश्य है? 2023 के दौरान बहुत से फाउंडर्स यह सोचने पर भी मजबूर हुए कि वह कहां इन्वेस्ट कर रहे हैं और उनकी इन्वेस्टमेंट कहां जा रही है, साथ ही 2023 ने बहुत से इन्वेस्टर्स की इन्वेस्टमेंट में वृद्धि भी की है. इसके साथ ही रितेश ने यह भी कहा कि स्टार्टअप्स के विकास की रफ़्तार में भी बदलाव हुआ है और अब स्टार्टअप्स की रफ्तार बदल रही है.
 

यह भी पढ़ें: Ola Electric IPO: जानिये क्या बनाता है इस ऑफर को खास, कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago