होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / Global Economical Crises से निपटने की क्या है भारत की Strategy?

Global Economical Crises से निपटने की क्या है भारत की Strategy?

अमेरिकी बैंकिंग संकट का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आने लगा है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश में कमी देखी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

  • अजय शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार

‘स्टेट ऑफ इकॉनमी’ पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रिपोर्ट में दावा किया किया गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में भले ही गिरावट आये मगर भारत के आर्थिक विकास में सुस्ती नहीं आएगी और वो अपनी रफ्तार से बढ़ता रहेगा. आरबीआई का मानना है कि वो देश की अर्थव्यवस्था को लेकर आशान्वित बने हुए हैं. हालांकि उसमें माना गया है कि तमाम बाधाएं मौजूद हैं. आरबीआई का मानना है कि महामारी के दौरान भारत उम्मीद से अधिक मजबूती से उबरा है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से देश की अर्थव्यवस्था मजबूती से बढ़ती नजर आ रही है. रिपोर्ट में दावा है कि हाल फिलहाल 2023-24 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी की विकास दर 6 से 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है. जब आरबीआई यह दावा करता है, तभी विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े भी सामने आते हैं, जिनके मुताबिक पिछले सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट आई है. 2.397 बिलियन डॉलर कम होकर 560 अरब डॉलर ही रह गया है, जो बीते तीन महीने में सबसे कम है. जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 100 अरब डॉलर से भी कम हो गया है. दूसरी ओर इसी अवधि में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया. पिछले 5 सप्ताह से पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ता जा रहा है. वहीं, पिछले पांच सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नीचे जा रहा है. इसी दौरान भारत का सोने का भंडार मूल्य भी घटा है. पिछले सप्ताह की तुलना में यह 11 करोड़ डॉलर घट कर 41.92 अरब डॉलर रह गया है.

भारतीय बाजार पर भी असर
अमेरिकी बैंकिंग संकट का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आने लगा है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश में कमी देखी जा रही है. चालू मार्च महीने के दौरान एफपीआई निवेश के आंकड़े में कमी आई है. बैंकिंग संकट का असर यह है कि इस माह का कारोबार समाप्त होने के बाद महीने की इक्विटीज में एफपीआई का अभी तक का निवेश 11,495 करोड़ रुपए है. इससे पहले 10 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान एफपीआई के निवेश का आंकड़ा 13,450 करोड़ रुपये था. स्पष्ट है कि इस सप्ताह 13 मार्च से 17 मार्च के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजार से 7,953.68 करोड़ रुपए की निकासी की, जिसके कारण उनके शुद्ध निवेश में 2,045 करोड़ रुपए की कमी आई. बैंकिंग व वित्तीय जगत के मौजूदा संकट के कारण पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में बिकवाली देखी गई थी. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिर गये थे. भारतीय शेयर बाजारों में हुई इस बिकवाली में एफपीआई का बड़ा योगदान रहा. मार्च महीने की शुरुआत में ही अडानी समूह की चार कंपनियों को ब्लॉक डील के माध्यम से 15,446 करोड़ रुपए का एफपीआई का निवेश मिला था मगर यह अडानी और चंद अन्य पूंजीपतियों को ही मिला, शेष बाजार सूना रहा. अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) और सिग्नेचर बैंक के बाद ब्रिटेन के क्रेडिट सुईस को जो नुकसान हुआ, उसका असर भारतीय बैंकिंग सेक्टर से लेकर पूंजी बाजार में भी दिखने लगा है. इससे आशंकाएं लगातार बढ़ रही हैं. अमेरिकी बैंकिंग संकट और हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली. क्रेडिट सुईस और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को बचाने के लिए विभिन्न पक्षों के आगे आने से बाजार को कुछ राहत जरूर मिली. महंगाई कम होने की उम्मीद ने आंकड़ों में कुछ सुधार किया है.

आईटी उद्योग खतरे में
रिपोर्ट्स बताती हैं कि बैंकिंग संकट के चलते भारत के 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आईटी उद्योग, प्रबंधन का भविष्य खतरे में है. इस उद्योग का करीब 40 फीसदी राजस्व बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं इंश्योरेंस सेक्टर से आता है. दुनिया के बड़े बैंकों के डूबने से इन दोनों क्षेत्रों की कमाई में भारी कमी आ सकती है क्योंकि पहले से ही संकट में फंसे बैंक अपने मौजूदा टेक बजट में कटौती कर सकते हैं. नरमी के इस दौर में बैंकों की जमा और उधारी दर पर रेपो रेट का असर अधिक पड़ रहा है. फरवरी 2019 से मार्च 2022 के बीच नरमी के बेंचमार्क रेपो रेट में 250 आधार अंक की कटौती की गई. उसके साथ ही बैंकों ने अपनी मध्यावधि सावधि जमा दरों या कार्ड दरों में 208 आधार अंक की कटौती की. इसी तरह से इस अवधि के दौरान बैंकों की भारित औसत घरेलू सावधि जमा दरें 188 आधार अंक कम हुईं. दूसरी तरफ उधारी की स्थिति को देखें तो एक साल की मध्यावधि धन की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर में 155 आधार अंक की कटौती की गई. वहीं रुपये में दिए जाने वाले नए कर्ज पर भारित औसत उधारी दर और बैंकों के बकाया रुपये और कर्ज में क्रमशः 232 आधार अंक और 150 आधार अंक की कटौती की गई. वहीं, पूंजी बाजार और बचत को प्रोत्साहन देने की व्यवहारिक नीति न होने से भी नुकसान हो रहा है. डेट म्युचुअल फंड के निवेशकों को मिलने वाले कर फायदे हटाने के वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव ने बाजार का मनोभाव बिगाड़ दिया. ट्रेडर्स का मानना है कि इससे कॉरपोरेट डेट की मांग को लेकर चिंता पैदा हुई. म्यूचुअल फंड्स का इस्तेमाल कॉरपोरेट डेट की खरीद में किया जाता है, जिसमें कर छूट की पेशकश होती है, ऐसे में आगे प्रतिभूतियों की मांग पर असर पड़ सकता है. इसका भी पूंजी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ेगा.

कोई बेहतर योजना नहीं 
समस्या यही है कि सरकार और नियामकों के दावे तो बड़े-बड़े हैं मगर न संकटों से निपटने के लिए कोई बेहतर योजना है और न ही कोई व्यवस्था. पूंजी संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. बेरोजगारी दूर करने और सामाजिक सुरक्षा देने के बारे में सरकार के पास कोई नीति नहीं है. यही नहीं, तमाम जरूरी सेक्टर्स को भी सरकार की मदद नहीं मिल पा रही है जो रोजगार बढ़ाने में मदद करें. स्टार्टअप की सफलता की दर इतनी खराब है कि इसमें पड़कर अधिकतर लोग बर्बाद जरूर हो गये हैं. इससे आवश्यक है कि सरकार सिर्फ अधिकतम टैक्स वसूलने की नीति के बजाय जनता को लाभ देने पर विचार करे और स्वस्थ व्यावसायिक प्रतिस्पर्धी वातावरण निर्मित करे. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो वैश्विक आर्थिक संकट का भारत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ना लाजिमी है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

7 hours ago

3C फ्रेमवर्क से बंगाल की आर्थिक पुनर्बहाली को मिलेगी नई दिशा

बंगाल की चुनौती संसाधनों की कमी नहीं है. वास्तविक समस्या यह है कि राज्य अपनी मौजूदा संपत्तियों को एक प्रभावी आर्थिक रणनीति में बदलने में विफल रहा है.

13 hours ago

भारत-जापान साझेदारी और मानव-केंद्रित एआई का भविष्य

प्रोफेसर सी. राज कुमार लिखते हैं, 'भारत और जापान एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां वे AI के लिए चौथा और मौलिक मार्ग विकसित कर सकते हैं.

5 days ago

ईरान को ‘अनफ्रीज’ करना: असली चुनौती अब शुरू होगी

सिद्धार्थ अरोड़ा लिखते हैं, 'अमेरिका-ईरान शांति समझौता अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और रिपोर्टों के अनुसार 60 दिनों की अवधि में लगभग 24 अरब डॉलर जारी किए जा सकते हैं. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह पैसा जब ईरान पहुंचेगा, तब उसका क्या होगा?'

6 days ago

2026 की तीसरी तिमाही का ज्योतिष: एआई, संघर्ष और वैश्विक परिवर्तन

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं कि 2026 के पहले छह महीनों के दौरान इनमें से कई विषय पहले ही उभरने लगे हैं. प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्यांकन को लेकर चिंताएँ लगातार अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. यह चिंता केवल AI से जुड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया की कुछ सबसे मूल्यवान निजी कंपनियों, जैसे स्पेसएक्स, के उच्च मूल्यांकन को लेकर भी देखी जा रही है.

1 week ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

6 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

6 hours ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

11 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

6 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

7 hours ago