होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW WEISA: बिजनेस की ग्रोथ के लिए Scalability है जरूरी, जानिए कैसे?

BW WEISA: बिजनेस की ग्रोथ के लिए Scalability है जरूरी, जानिए कैसे?

बिजनेस शुरू करना जितना आसान हो सकता है उतना ही कठिन उसे स्केल अप करना होता है, किसी भी बड़ी कंपनी के पीछे का सबसे बड़ा रहस्य यही होता है कि वो अपना एक मॉडल और फ्रेमवर्क लेकर चलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Business world के Women Entrepreneur Intrapreneurs Summit and Awards कार्यक्रम में कई महिला आंत्रप्रेन्योरर्स ने भाग लिया. समिट में बिजनेस स्केल अप को लेकर बातचीत हुई. पैनल में कई आंत्रप्रेन्योर महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया. इस पैनल में Kanika Sethi Weddings and Events की फाउंडर और CEO कनिका सेठी, Wizikey की को-फाउंडर आकृति भार्गव, B77 की फाउंडर और CEO रचना रचना सरूप, Core and Pure की फाउंडर प्रियंका सचदेवा और FITPASS की को-फाउंडर आरुषि वर्मा मौजूद रहीं.

ग्रोथ के लिए स्केल अप जरूरी

Kanika Sethi Weddings and Events की फाउंडर और CEO कनिका सेठी ने WEISA में कहा कि बिजनेस में बने रहना और स्केलअप करना दोनों अलग चीज है. बिजनेस को स्केल अप करने के लिए कई पहलुओं पर ध्यान देना होता है. जैसे, अपने बिजनेस की ग्रोथ के लिए ह्यूमन कैपिटल का ध्यान रखना. आप अपने बिजनेस को कैसे फाइनेंस करते हैं. बिजनेस-टू-बिजनेस मार्केटिंग पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही आप अपने बिजनेस को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किस तरीके से प्रेजेंट करते है. इन सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आप बिजनेस को स्केलअप कर सकते हैं. 

Learn and Grow पर दें ध्यान

Wizikey की को-फाउंडर आकृति भार्गव ने समिट में अपनी बात रखते हुए कहा कि हर आंत्रप्रेन्योर सोचता है कि वह कुंए का मेढ़क है, क्योंकि वह सोचता है कि इस कुंए हम पार करके आगे बढ़ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होता है. आपको आगे बढ़ने के लिए किसी मेंटर की जरूरत होती है जो आपको आपके कम्फर्ट जोन से निकाले. हर आंत्रप्रेन्योर को समय के साथ चलना चाहिए और सीखना चाहिए जिससे उसे अपने बिजनेस को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

Employment Scalability सबसे अहम

B77 की फाउंडर और CEO रचना रचना सरूप ने समिट को संबोधित करते हुए कहा कि बिजनेस के स्केलअप के लिए सबसे अहम चीज है एंप्लॉयमेंट स्केलेबिलिटी. पूंजी भी बिजनेस के लिए जरुरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है प्रॉडक्ट वेलिडेशन. स्केल अप के लिए आपको अपने क्ज्यूमर को जानना समझना जरूरी है इसके साथ ही उनको जेनुइन प्रॉडक्ट डिलीवर करना जरुरी है. मेरा मानना है कि स्केल अप के लिए हमें बैक टू बैसिक की तरफ जाना पड़ेगा और कुछ बदलाव करके कंज्यूमर को डिलीवर करना पड़ेगा.

बिजनेस की जरूरत है Scalability

Core and Pure की फाउंडर प्रियंका सचदेवा ने कहा कि जब आप कोई बिजनेस की शुरू करते हैं तो आपके दिमाग में एक विजन होना चाहिए कि आप ये क्यों स्टार्ट कर रहे हैं और आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. आपको क्ज्यूमर बिहेवियर के हिसाब से अपने बिजनेस आगे बढ़ाना चाहिए. मेरा मानना है कि बिजनेस की जरूरत है स्केलेबलिटी, अगर आपके पास स्केलेबलिटी नहीं है तो वो बिजनेस आप नहीं कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ बिजनेस की ग्रोथ के लिए इन्वेस्टमेंट की जरूरत है लेकिन इससे भी जरूरी है कि आप उस इन्वेस्टमेंट को कैसे इन्वेस्ट कर रहे हैं.

समय पर करें फंड रेजिंग

FITPASS की को-फाउंडर आरुषि वर्मा ने समिट में अपनी बात रखते हुए कहा कि बिजनेस की ग्रोथ के लिए काम करने की जरूरत होती है. इसके लिए फंड रेजिंग को बढ़ाना बहुत आवश्यक है. आपको अपनी फंड रेजिंग बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने बिज़नेस के लिए लीगल स्ट्रक्चर को बनाने की जरुरत होती है. इसके बाद मार्किट रिसर्च जरुर करें. इसमें आपको पता चलेगा कि मार्किट में कौन सा ब्रांड है जिससे आपका कॉम्पिटिशन है. मार्किट का साईज क्या है. कस्टमर कितने हैं. रिवेन्यू क्या है. मार्किट की पॉजीशनिंग क्या है. जिससे फंड रेजिंग को समझने में काफी मदद मिलेगी.

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

18 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

21 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

16 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago