होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BW Gen AI Summit: VIZZHY के CEO ने बताया कैसे भारत बनेगा AI के क्षेत्र में पावर हाउस?

BW Gen AI Summit: VIZZHY के CEO ने बताया कैसे भारत बनेगा AI के क्षेत्र में पावर हाउस?

बिजनेस वर्ल्ड के Gen AI समिट में विज्जी (VIZZHY) के सीईओ (CEO) विष्णु वर्धन ने कहा कि AI एक पावरफुल टूल है. आने वाले समय में भारत AI में दुनिया का नेतृत्व करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Businessworld द्वारा दिल्ली में Gen AI समिट आयोजित की जा रही है. इस समिट में AI एक्सपर्ट्स अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान, VIZZHY के CEO विष्णु वर्धन ने AI के भविष्य पर विस्तार से बात की. भारत आने वाले समय में AI का पावर हाउस बनेगा. AI से निश्चित रूप से देश में डिजिटल इकॉनोमी में बड़ा बदलाव आएगा और व्यापार का भी विस्तार होगा.

एक पावरफुल टूल है AI

बिजनेस वर्ल्ड के Gen AI समिट में विज्जी (VIZZHY) के सीईओ (CEO) विष्णु वर्धन ने कहा कि AI एक पावरफुल टूल है हमारी कंपनी विज्जी स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस टूल का भरपूर उपयोग कर रही है और टेलीमेडिशन जैसी सुविधाओं पर काम कर रही है. विज्जी (VIZZHY) के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि विज्जी दुनिया का पहला फुल-स्टैक मेटाबॉलिक सिग्नेचर प्रोग्राम है जो अपने AI आधारित मल्टी-ओमिक्स प्लेटफॉर्म (Multi-Omics Platform) का उपयोग करके मेटाबोलिक रोगों (Metabolic Diseases) के मूल कारण का पता लगाता है. जिसमें जीनोमिक्स (Genomics), मेटाबोलॉमिक्स (Metabolomics), माइक्रोबायोम (microbiome) जैसे तरीके शामिल हैं. 

Bharat GPT का हो रहा विकास

विज्जी (VIZZHY) के सीईओ (CEO) विष्णु वर्धन ने कहा कि बॉम्बे IIT के साथ मिलकर हमने भारत जीपीटी (Bharat GPT) पर काम किया और आज हम IIT बॉम्बे के नेतृत्व में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) परियोजना ‘हनुमान’ (Hanooman) नामक एक शक्तिशाली चैट-GPT जैसी सेवा शुरू करने जा रहे है. हनुमान लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) की एक सीरीज है, जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में सवालों के जवाब दे सकती है, जानकारी प्रदान कर सकती है और यहां तक कि नए विषयों पर लेख भी लिख सकती है. जिससे इन भाषाओं में कंटेंट जेनरेशन (content generation) हो सकेगा.

BW Gen AI Summit: डॉ. बत्रा ने पहले AI पर खुलकर की बात, फिर बताया फिट रहने का फॉर्मूला

‘Hanooman’ है एक क्रांतिकारी बदलाव

सीईओ (CEO) विष्णु वर्धन ने कहा कि ‘हनुमान’ (Hanooman) मॉडल का स्वास्थ्य सेवा, शासन, वित्तीय सेवाओं और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा. भारत-GPT ग्रुप द्वारा ‘हनुमान’ मॉडल का विकास भारतीय AI क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है. यह भारत को AI रिसर्च और विकास में अग्रणी देशों में से एक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. ‘हनुमान’ मॉडल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शासन और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाकर भारत के विकास को गति प्रदान करने में सहायक होगा.

AI का पावर हाउस बनेगा भारत

भारत आने वाले समय में AI का पावर हाउस बनेगा. इसके लिए सिर्फ विदेशी चैटबॉट्स को जोड़ना काफी नहीं है. करोड़ों नागरिकों के सशक्तीकरण के लिए अगली पीढ़ी के AI आधारित इनोवशन की जरूरत होगी. AI से निश्चित रूप से देश में डिजिटल इकॉनोमी में बड़ा बदलाव आएगा और व्यापार का भी विस्तार होगा. AI डिजिटल अर्थव्यवस्था का 'काइनेटिक इनेबलर' (गति प्रदान करने वाला) है. आने वाले समय में हम AI में दुनिया का नेतृत्व करेंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

19 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

22 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago