होम / एक्सपर्ट ओपिनियन / BoAt के Aman Gupta से सुनिए कंपनी की सफलता की कहानी!

boAt के Aman Gupta से सुनिए कंपनी की सफलता की कहानी!

फाउंडर और CMO अमन गुप्ता ने भी इस बहुमूल्य कार्यक्रम में शिरकत की और खुद बोट की सफलता की कहानी भी साझा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के टॉप फाउंडर्स के नजरिये को समझने एवं गहन रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड के द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में फोरम ऑफ इंडियाज टॉप फाउंडर्स 2023 नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के दौरान जानी-मानी ऑडियो कंपनी बोट (boAt) के फाउंडर एवं CMO यानी चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता ने कंपनी की सफलता की कहानी साझा की. 

कहाँ से शुरू हुई यात्रा?
बोट के फाउंडर और CMO अमन गुप्ता ने भी इस बहुमूल्य कार्यक्रम में शिरकत की और खुद बोट की सफलता की कहानी भी साझा की. उन्होंने बताया कि बोट की शरूआत उन्होंने वर्ष 2016 में की थी और यह एक ऐसा वक्त था जब D2C का नाम भी लोगों को नहीं पता था. इसके साथ ही अमन ने यह भी बताया कि जब बोट ने मार्किट में कदम रखा तब भारतीय ब्रैंड्स पर लोग विश्वास नहीं कर पाते थे. अमन ने कंपनी की शुरूआती यात्रा के बारे में बात करते हुए यह भी बताया कि बोट ने केबल और चार्जर बनाने वाली एक कंपनी के रूप में शुरुआत की थी. कंपनी की आगे की यात्रा में बताते हुए अमन गुप्ता कहते हैं कि कंपनी की शुरुआत होने के पहले वर्ष में हमने 7 करोड़ रुपयों की बिक्री का स्तर दर्ज किया था जिसके बाद हमने 30 करोड़, 100 करोड़ और अंतत: हमने पिछले साल 4000 करोड़ रूपए की बिक्री दर्ज की थी. 

मेक इन इंडिया में बोट ने किया इन्वेस्ट
इसके साथ ही अमन ने यह भी बताया कि जहां ज्यादातर समय बोट एक प्रॉफिटेबल कंपनी रही है, वहीँ हाल ही में कंपनी को पहली बार घाटा हुआ है. इसके साथ ही अमन ने कंपनी को हुए इस घाटे के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि बोट लगातार मेक इन इंडिया में काफी उत्सुक रूप से इन्वेस्ट करती ई है और यही कंपनी द्वारा हाल ही में घाटा उठाने की एक वजह बना है. साथ ही अमन गुप्ता ने यह भी बताया कि कंपनी द्वारा इम्पोर्ट किये जाने वाले कुल सामान में से लगभग 70-75% मेक इन इंडिया के माध्यम से ही उठाया है. साथ ही अमन गुप्ता ने भारत सरकार की तारीफ की और कहा कि सरकार अब स्टार्टअप्स का काफी समर्थन कर रही है जो एक काफी अच्छी बात है.
 

यह भी पढ़ें:  Ola Electric IPO: जानिये क्या बनाता है इस ऑफर को खास, कब शुरू होगा सब्सक्रिप्शन?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

16 hours ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

20 hours ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

20 hours ago

जन्मदिन विशेष: गुजरात से राष्ट्रीय मंच तक मोदी की 25 साल की यात्रा पर एक नजर

7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और इस अक्टूबर में वह सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करेंगे, पहले गुजरात में और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर, यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे समकालीन भारत में बहुत कम राजनेता हासिल कर सकते हैं.

21 hours ago

मोदी @76: शिक्षा और कौशल से विकसित भारत की ओर

डॉ. विनोद बछेती लिखते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास पर बढ़ा फोकस

23 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 hour ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago