✕

होम / B टाउन / नोटों का भार भी नहीं झुका पाया 'पुष्पा' को, Allu Arjun ने एक इंकार से फिर बटोरी सुर्खियां

नोटों का भार भी नहीं झुका पाया 'पुष्पा' को, Allu Arjun ने एक इंकार से फिर बटोरी सुर्खियां

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के प्रशंसक उनकी फिल्म पुष्पा के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आपने साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्प देखी है, तो आपको उसका फेमस डायलॉग - मैं  झुकेगा नहीं साला, भी याद होगा. वैसे ये तो फिल्म थी, असल जिंदगी में भी अर्जुन ऐसे किसी भी काम के लिए हामी नहीं भरते, जिसके लिए उनका दिल गवारा नहीं करता. फिर भले ही उनके सामने नोटों का अंबार क्यों न लगा दिया जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. खबर है कि शराब और पान मसाले के विज्ञापन का करोड़ों का ऑफर भी अल्लू अर्जुन को झुका नहीं पाया है. उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस तरह के विज्ञापनों को लेकर सहज नहीं हैं.

10 करोड़ का ऑफर ठुकराया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शराब और पान मसाला कंपनी चाहती थी कि 'पुष्प 2' में जब 'पुष्पा' धूम्रपान करे या तंबाकू चबाए तो उसका लोगो स्क्रीन पर दिखाया जाए. इसके लिए कंपनी ने फिल्म के मेकर्स को 10 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ऑफर भी दिया, लेकिन अल्लू अर्जुन ने यह कहते हुए ऑफर ठुकरा दिया कि वह ऐसे ब्रैंड का प्रचार नहीं करना चाहते. बता दें कि अल्लू के फैन 'पुष्पा 2: द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.   

ये भी पढ़ें - हार्ट अटैक से जूझ रहे Shreyas Talpade के बारे में कितना जानते हैं आप?

पहले भी किया था इंकार 
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब साउथ के इस सुपरस्टार ने शराब और पान मसाले का विज्ञापन करने से इंकार किया है. 'पुष्पा: द राइज' की सफलता के बाद, उन्हें एक तंबाकू कंपनी द्वारा TV विज्ञापन की पेशकश की गई थी. इसके लिए अल्लू को करोड़ों का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. अल्लू आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं. उन्होंने पुन: साफ कर दिया है कि इस तरह के विज्ञापनों के लिए भले ही कितनी भी रकम क्यों न मिले, वो झुकेंगे नहीं. बता दें कि बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स इस तरह के विज्ञापनों में नजर आ जाते हैं और इसके लिए उनकी आलोचना भी होती है. 

कब आ रही है पुष्पा 2?
पुष्प के सेकंड पार्ट की बात करें, तो बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है. सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में हैं और पुष्पा के साथ रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में दिखाई देंगी. 'पुष्पा: द राइज' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. यह फिल्म लाल चंदन की तस्करी पर केंद्रित थी. अल्लू अर्जुन को फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago