✕

होम / B टाउन / साल 2023 में रिलीज होंगी शाहरुख खान की ये 3 फिल्में, दांव पर लगे 500 करोड़ रुपये

साल 2023 में रिलीज होंगी शाहरुख खान की ये 3 फिल्में, दांव पर लगे 500 करोड़ रुपये

अगले साल यानी 2023 में एक के बाद एक शाहरुख खान की तीन एक्शन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापस लौट रहे हैं. 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद वह चार साल तक बड़े पर्दे से गायब रहे, लेकिन अब उन्होंने दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है. अगले साल यानी 2023 में एक के बाद एक शाहरुख खान की तीन बिग बजट फिल्में रिलीज होने जा रही हैं.

शाहरुख खान पर लगे 500 करोड़ 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान', 'पठान' और 'डंकी' पर 500 करोड़ रुपये का दांव पर लग है. इससे साफ है कि बैक टू बैक 'जीरो' और 'जब हैरी मेट सेजल' के फ्लॉप होने के बाद भी शाहरुख खान के स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा है और मेकर्स अब भी उन्हें कमाऊ स्टार मानते हैं. हालांकि, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती हैं, ये तो इनकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा.

पठान
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है. ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. 'पठान' का निर्देशन एक्शन फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इस मूवी में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आएंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

जवान
दूसरी फिल्म है 'जवान' (Jawan) जिसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अंडर में प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर बनाया जा रहा है, जो पांच भाषाओं में जून में रिलीज होगी. इसमें हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. इसका डायरेक्शन साउथ के पॉपुलर निर्देशक एटली कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

डंकी 
साल 2023 के आखिर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) रिलीज होगी. ये फिल्म क्रिसमस वीकेंड पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दिलचस्प बात ये है कि इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं जो इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'पीके' और 'थ्री इडियट्स' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

कैसा रहा पिछली फिल्मों का हाल
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आखिरी फिल्म 'जीरो' (Zero) साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने बौने लड़के का किरदार निभाया था. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इस फिल्म का बजट लगभग 270 करोड़ था, लेकिन ये 88 करोड़ में ही सिमट गई थी. वहीं, साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' (Jab Harry Met Sejal) 119 करोड़ में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 62 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago