✕

होम / B टाउन / 1.5 करोड़ की इस कार को देखते ही दीवाना हो गया बॉलीवुड स्टार, झट से खरीद ली

1.5 करोड़ की इस कार को देखते ही दीवाना हो गया बॉलीवुड स्टार, झट से खरीद ली

यह कार फुल चार्ज होने में 7.25 घंटे लेती है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद यह कार 372 किमी. से 425 किमी. तक चल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख और उनकी एक्ट्रेस पत्नी ऐक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने BMW iX इलेक्ट्रिक कार खरीदी है. रिपोर्टस के अनुसार, मुंबई में उन्हें यह कार ऑन-रोड करीब 1.43 करोड़ रुपये में मिली है. कहा जा रहा है कि रितेश ने जैसे ही ये कार देखी, वे उस पर फिदा हो गए और तुरंत ही खरीद ली. आखिर, इस कार में ऐसा क्या खास है, आइए जानतें हैं...

इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज कितनी है?
BMW iX एक SUV इलेक्ट्रिक कार है. यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. यह एक 5 सीटर कार है, जिसकी लंबाई 4953 MM, चौड़ाई 2230 MM और व्हीलबेस 3000 MM है. यह कार फुल चार्ज होने में 7.25 घंटे लेती है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद यह कार 372 किमी. से 425 किमी. तक चल सकती है. इसके अलावा BMW iX में पावर स्टीयरिंग के साथ-साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी है. ड्राइवर और पैसेंजर्स के लिए सेफ्टी की लिहाज से एयरबैग्स भी दिए गए हैं. इसमें अलॉय व्हील के साथ-साथ इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन भी है.

मैक्सिमम स्पीड कितनी है?
इस SUV की मैक्सिमम स्पीड 200 किमी. प्रति घंटा है. 0 से 100 किमी. प्रति घंटा पहुंचने में इसे सिर्फ 6.1 सेकंड लगता है. फ्रंट और रियर पावर विंडो के अलावा इसमें पावर बूट, एडजेस्टेबल स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर क्वालिटी कंट्रोल, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, नेविगेशन सिस्टम, रियल टाइम वेहिकल ट्रैकिंग, वॉयस कंट्रोल के साथ-साथ 3 ड्राइविंग मोड्स भी हैं.

एक्सटीरियर में क्या मिल रहे फीचर्स
इस जबर्दस्त इलेक्ट्रिक SUV के अंदर लेदर सीट्स लगे हुए हैं. एंबिएंट लाइटिंग, फुटवेल लैंप, रीडिंग लैंप, बूट लैंप इसमें पहले से ही लगे हुए मिलेंगे. एक्सटीरियर की बात करें तो इस कार में इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रियर व्यू मिरर, हेडलैंप वाशर, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर विंडो वाइपर और वाशर, पावर एंटीना, रियर स्पवॉइलर, सन रूफ, मून रूफ भी मिलेगा. हेडलाइट, टेल लाइट, फॉग लैंप्स ये सभी एलईडी हैं. 

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की बात करें तो इस कार में 6 एयरबैग्स हैं. इसके अलावा एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर डोर लॉक्स, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, एंटी थेप्ट अलार्म, टायर प्रेशर मॉनिटर, क्रैश सेंसर, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, रियर कैमरा, 360 डिग्री व्यू कैमरा भी है.

18 स्पीकर्स लगे हुए हैं इस कार में
इस इलेक्ट्रिक SUV में 14.9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा हुआ है. इसके अलावा टोटल 18 स्पीकर्स लगे हुए हैं. यानी इस SUV में इंफोटेनमेंट सिस्टम भी जबर्दस्त लगा हुआ है. अब भला इतने शानदार फीचर्स और फ्रंट लुक को देखकर भला कौन दीवाना नहीं होगा. आपको बता दें कि जेनेलिया ने 2017 में रितेश को उनके जन्मदिन पर तोहफे में टेस्ला मॉडल-X इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट में दी थी.

VIDEO : 2030 तक भारत में होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago