✕

होम / B टाउन / 90 के दशक में जूही चावला की बोलती थी तूती, जानिए आज उनकी कमाई का सोर्स क्या है?

90 के दशक में जूही चावला की बोलती थी तूती, जानिए आज उनकी कमाई का सोर्स क्या है?

जूही चावला का साथ शाहरुख खान कभी नहीं छोड़ते. दोनों की आपसी समझ भी कमाल की है. यही कारण है कि शाहरुख ने जूही को अपना बिजनेस पार्टनर भी बनाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 13 नवंबर, 1967 को हरियाणा के अंबाला में जन्मीं बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस जूही चावला आज 55 साल की हो गईं. जूही एक सुलझी हुई एक्ट्रेस हैं, जो अपने लक्ष्य से कभी नहीं भटकीं. वो जो भी कदम उठाती हैं, बहुत सोच-समझकर उठाती हैं. बचपन से ही उनका सपना मॉडलिंग का था, इसलिए उन्होंने अपना पूरा ध्यान इसी ओर लगाया और इसका नतीजा ये हुआ कि 1984 में उन्होंने 'मिस इंडिया' का खिताब अपने नाम कर लिया.

किस फिल्म ने बदल दी जूही चावला की किस्मत
'मिस इंडिया' का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अपना रुख बॉलीवुड की ओर किया और 1986 में उनकी पहली फिल्म 'सल्तनत' रिलीज हुई. हालांकि ये फिल्म कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इससे निराश होने की बजाय जूही ने एक्टिंग की बेसिक्स पर काम करना शुरू किया और फिर आमिर खान के साथ उनकी फिल्म आई 'कयामत से कयामत तक', जो 1988 में रिलीज हुई. इस फिल्म ने जूही की पूरी किस्मत ही बदल दी. लोग जूही को दीवाने हो गए. तब 2.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद जूही ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

90 के दशक की जूही की कुछ सुपरहिट फिल्में
90 के दशक में माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला की तूती बोलती थी और दोनों के बीच जबर्दस्त कॉम्पिटीशन रहता था. स्वर्ग (1990), बोल राधा बोल (1992), हम हैं राही प्यार के (1993), डर (1993), अंदाज (1994), इश्क (1997) में उन्होंने अपने अभिनय के इतने रंग दिखाए कि उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी. उनकी जब भी कोई फिल्म रिलीज होती, उनके फैन्स उसे मिस नहीं करना चाहते थे. 

शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर हैं जूही चावला
आमिर खान और शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. दोनों जूही के बहुत अच्छे दोस्त थे, लेकिन जरूरत से ज्यादा मजाक करने के कारण आमिर खान से उनकी दोस्ती टूट गई, पर शाहरुख आज भी उनके अच्छे दोस्त हैं. शाहरुख और जूही इतने अच्छे दोस्त हैं कि दोनों आज भी एक-दूसरे का भरपूर साथ देते हैं, यहां तक कि बिजनेस में भी. जूही चावला, शाहरुख खान की बिजनेस पार्टनर भी हैं.

जूही चावला का बिजनेस
जूही चावला का साथ शाहरुख खान कभी नहीं छोड़ते. दोनों की आपसी समझ भी कमाल की है. यही कारण है कि शाहरुख ने जूही को अपना बिजनेस पार्टनर भी बनाया. जूही चावला प्रोडक्शन हाउस 'ड्रीम अनलिमिटेड' की को-ऑनर हैं. इस प्रोडक्शन के दूसरे को-ऑनर्स शाहरुख खान और फिल्ममेकर अजीज मिर्जा भी हैं. यही नहीं, IPL में भी जूही चावला शाहरुख खान की पार्टनर हैं. दोनों IPL टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के मालिक हैं.

जूही चावला की कमाई का अन्य जरिया और नेट वर्थ
बिजनेस से कमाई के अलावा जूही चावला आज भी एक्टिंग से कमाई करती हैं. रियलटी शो में जज बनकर, एंडोर्समेंट करके और कुछ बड़े ब्रैंड्स के शो-रूम की ओपनिंग करके भी जूही चावला अच्छा-खासा पैसा कमाती हैं. Celebritys Worth के अनुसार, जूही चावला की नेटवर्थ लगभग 48 करोड़ रुपये है.

जूही चावला का शानदार घर
जूही चावला का मुंबई में एक शानदार घर है. पिछले साल (2021) ही उन्होंने अलीबाग में भी 1.89 करोड़ रुपये का एक घर खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 11.34 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी दी थी. रिपोर्ट के अनुसार, यह घर 0.75 एकड़ में फैला हुआ है. आपको बता दें कि अलीबाग घर लेने के लिए बॉलीवुड सितारों का फेवरेट प्लेस बनता जा रहा है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अलीबाग में ही 22 करोड़ का अपना दूसरा घर खरीदा है.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
जूही चावला के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. उनके पास Jaguar XJL है, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 1.11 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उनके पास Audi Q7 भी है, जिसकी कीमत करीब 78 लाख रुपये है.

VIDEO : आदिपुरुष' की रिलीज टली, जानिए अब आप किस दिन देख सकेंगे ये फिल्म


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago