✕

होम / B टाउन / क्या राजनीति में उतरेंगे The Family Man वाले Manoj Vajpayee? लड़ेंगे 2024 का चुनाव?

क्या राजनीति में उतरेंगे The Family Man वाले Manoj Vajpayee? लड़ेंगे 2024 का चुनाव?

ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि Manoj Vajpayee 2024 के लोकसभा चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में नजर आ सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) से तारीफें बटोरने वाले अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Vajpayee) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. मनोज वाजपेयी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘किलर सूप’ (Killer Soup) की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ‘किलर सूप’ नामक यह सीरीज अभिषेक चौबे के निर्देशन बनी है और इस सीरीज को 11 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा. 

Manoj Vajpayee ने तोड़ी चुप्पी
इस सीरीज में मनोज वाजपेयी (Manoj Vajpayee) के साथ कोंकणा सेन शर्मा भी स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी. सीरीज का ट्रेलर रोमांच से भरपूर है और इस ट्रेलर में मनोज वाजपेयी डबल रोल में नजर आ रहे हैं. जहां एक तरफ मनोज वाजपेयी इस ट्रेलर की वजह से फिलहाल चर्चा का विषय बने हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता को लेकर एक अन्य खबर ने तेजी पकड़ ली है. दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि मनोज वाजपेयी 2024 के लोकसभा चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में नजर आ सकते हैं. अब अपने राजनीतिक डेब्यू की खबरों पर मनोज वाजपेयी ने चुप्पी तोड़ दी है. 

एक्टर ने क्या कहा?
पिछले कुछ समय के दौरान मनोज वाजपेयी (Manoj Vajpayee) को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही थी जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह बिहार के पश्चिमी भाग में स्थित चंपारण से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करने जा रहे हैं. हाल ही में मनोज वाजपेयी ने ऐसी अफवाहें फैलाने वालों की क्लास लगाते हुए काफी मजेदार अंदाज में खबरों का खंडन किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर पर) एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि ‘अच्छा ये बताइए, ये बात किसने कही, या फिर कल रात कोई सपना आया? बोलिए बोलिए’ 

राजनीती में नहीं है इंटरेस्ट
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मनोज वाजपेयी (Manoj Vajpayee) के चुनावों में उतरने की अफवाहें सामने आई हों, ऐसा पहली भी कई बार हो चुका है और मनोज वाजपेयी पहले भी कई बार इस मामले पर सफाई पेश कर चुके हैं. इसी तरह 2020 में मनोज वाजपेयी ने RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी और इस एक वाकये के बाद भी ऐसी खबरें सामने आने लगी थीं कि मनोज वाजपेयी राजनीती में उतरने की तैयारी कर रहे हैं. तब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 200% गारंटी है कि मैं ऐसा नहीं करूंगा. राजनीती में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता मैं एक अभिनेता हूं और मैं अभिनेता ही रहूंगा.
 

यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे को ज्यादा इको-फ्रेंडली बनाने के लिए सरकार ने अमेरिकी एजेंसी से मिलाया हाथ!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago