✕

होम / B टाउन / राजा जैसी जिंदगी जीने वाले कमल हसन कितने करोड़ के हैं मालिक, जानिए उनकी संपत्ति

राजा जैसी जिंदगी जीने वाले कमल हसन कितने करोड़ के हैं मालिक, जानिए उनकी संपत्ति

कमल हसन की कमाई का जरिया फिल्मों के अलावा मुख्य रूप से विज्ञापन और रियल स्टेट है. चेन्नई में उनके नाम कई कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज हैं, जिनसे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर कमल हसन आज 68 साल के हो गए. उनका जन्म 7 नवंबर, 1954 को तमिलनाडु के परमकुडी में हुआ था. कमल हसन ने बॉलीवुड में अपना जलवा दो दिखाया ही है, लेकिन साउथ सिनेमा में उनकी तूती बोलती है. लोग आज भी उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं और उनकी फिल्म देखने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं.

कमल हसन की नेटवर्थ
कमल हसन इतने पॉपुलर एक्टर हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1994 में ही उन्होंने एक्टिंग के लिए एक करोड़ रुपये फीस मांग ली थी. उस वक्त इतनी फीस लेने वाले वे पहले भारतीय एक्टर थे. कमल हसन शुरुआत से ही लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन थे. GQ India की रिपोर्ट के अनुसार, आज उनकी नेटवर्थ 177 करोड़ रुपये है.

कमल हसन के नाम 131 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति
कमल हसन की कमाई का जरिया फिल्मों के अलावा मुख्य रूप से विज्ञापन और रियल स्टेट है. चेन्नई में उनके नाम कई कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज हैं, जिनसे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है. उनके नाम कुल 131 करोड़ रुपये की प्रोपर्टीज (अचल संपत्ति) हैं. ये जानकारी उन्होंने सरकार को दी है. इसमें 17 करोड़ रुपये का एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है.

लंदन में भी है कमल हसन की प्रोपर्टी
चेन्नई के रेसिडेंशियल सोसायटी में उनके नाम दो फ्लैट्स भी हैं. इनकी कीमत 19.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. सिर्फ चेन्नई में ही कमर्शियल और अन्य प्रोपर्टीज की वैल्यू को मिला दें तो कमल हसन की कुल प्रोपर्टीज की वैल्यू 92.5 करोड़ रुपये हो जाती है. इसके अलावा उनके नाम लंदन में भी एक प्रोपर्टी है, जिसकी वैल्यू करीब 2.5 करोड़ रुपये है.

कमल हसन के पास करोड़ों की लग्जरी कारें
कमल हसन को लग्जरी कारों का भी काफी शौक है. उनके पास BMW 730 LD और Lexus Lx 570 कार है. इन दोनों लग्जरी कारों की कम्बाइंड वैल्यू 3.69 करोड़ रुपये है.

अवॉर्ड्स के बादशाह हैं कमल हसन
कमल हसन के अवॉर्ड्स भी उनकी काबिलियत बताते हैं. उन्हें 2014 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. 1990 में उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड दिया गया था. 1983, 1988 और 1997 में उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. 1986 में उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था.

VIDEO : फिल्मी दुनिया ही नहीं, बिजनेस वर्ल्ड के भी ‘किंग’ हैं शाहरुख खान


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago