✕

होम / B टाउन / Happy Birthday:31 की उम्र में आलिया ने लगा दिया दौलत का ढेर, जानते हैं कितनी है नेटवर्थ?

Happy Birthday:31 की उम्र में आलिया ने लगा दिया दौलत का ढेर, जानते हैं कितनी है नेटवर्थ?

Student of the Year फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 31वां बर्थडे मनाएंगी. आलिया अपने बेहतरीन अभिनय से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी रजदान की बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं. 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (Student of the Year) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट अपने अभिनय से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. आलिया फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी नजर आती हैं. आज आलिया का बर्थडे है और इस बार वह अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी. ये बर्थडे उनके लिए काफी खास भी होने वाला है, क्योंकि आलिया इसे बेटी राहा और पति रणबीर के साथ मनाने वाली हैं. तो आईए आपको अलिया के बर्थडे पर उनके करियर और कमाई से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं-  

इन फिल्मों में बिखेरा अभिनय का जादू

आलिया भट्ट ने एक्टिंग की शुरूआत 6 साल की उम्र से ही कर दी थी. 1999 के थ्रिलर संघर्ष में एक बच्चे के रूप में अभिनय करने के बाद, उन्होंने करण जौहर के टीन ड्रामा स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) में अपनी पहली प्रमुख भूमिका निभाई. उन्होंने रोड ड्रामा हाईवे (2014) में अपहरण पीड़ित के भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड भी जीता है. इसके अलावा आलिया ने द रोमांस 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हानिया, बद्रीनाथ की दुल्हानिया, गंगुबाई, उडता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है.

फिल्मों से कमाती हैं करोड़ों

आलिया भट्ट को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए 15 लाख रुपये मिले थे. वहीं, आज आलिया बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं. वहीं वह विज्ञापन के लिए करीब 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. एक्ट्रेस का नेट वर्थ 517 करोड़ के लगभग है.

सोशल मीडिया पोस्ट से भी अच्छी कमाई

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. वह इंस्टाग्राम पर कभी पति रणबीर कपूर तो कभी बेटी राहा के साथ फोटो शेयर करती हैं. वहीं, वह सोशल मीडिया पर ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छा पैसा कमाती हैं. वह सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं, तो उसके लिए वह करोड़ों की फीस चार्ज करती हैं.

खुद का प्रोडक्शन हाउस और क्लोथिंग ब्रैंड

आलिया भट्ट एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने साल 2021 में मुंबई के जुहू इलाके में इटरनल सनशाइन नाम से खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला था. वहीं, 'एडामामा' नाम से किड्स वियर ब्रांड भी शुरू किया, जिसमें बच्चों के कपड़ों से लेकर कस्टमाइज्ड बैग्स और मैटरनिटी ड्रेसेस तक मिलती हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago