✕

होम / B टाउन / कभी 500 रुपये में जॉब करने वाला आज कितने हजार करोड़ रुपये का है मालिक? जानिए कमाई का सोर्स

कभी 500 रुपये में जॉब करने वाला आज कितने हजार करोड़ रुपये का है मालिक? जानिए कमाई का सोर्स

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन की कमाई के कई सोर्स हैं, लेकिन सबसे ज्यादा पैसा उन्हें फिल्मों से मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी बॉलीवुड पर उनकी बादशाहत कायम है. यही वजह है कि उनकी मोटी फीस के लिए भी फिल्म मेकर्स आसानी से तैयार हो जाते हैं. अमिताभ ने किसी ज़माने में महज 500 रुपए की सैलरी पर काम किया था और आज वह करोड़ों के मालिक हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, Big B की नेटवर्थ 410 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी के हिसाब से करीब 3396 करोड़ रुपए हो जाती है. 

ऐसे होती है इनकम
अमिताभ बच्चन की कमाई के कई सोर्स हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इनकम उन्हें फिल्मों से ही होती है. वह एक फिल्म के लिए लगभग छह करोड़ रुपए फीस लेते हैं. सालाना इनकम की बात करें, तो यह आंकड़ा 60 करोड़ रुपए से अधिक पहुंच जाता है. ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी बिग बी मोटी कमाई करते हैं. हर ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह 5 करोड़ रुपए फीस चार्ज जरते हैं. इसके अलावा, उन्होंने रियल एस्टेट बिजनेस में भी निवेश किया है, जहां से उन्हें कमाई होती रहती है.

कई जगह है प्रॉपर्टी
बॉलीवुड के महानायक ने 'जस्ट डायल' सहित अमेरिका की टेक स्टार्टअप में भी निवेश किया है. उनके मुंबई में चार बंगले हैं, जिनके नाम जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्स है. अमिताभ अपने परिवार के साथ जुहू स्थिति 'जलसा' में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपए बतायी जाती है. कहा जाता है कि यह बंगला उन्हें निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म 'सत्ते पर सत्ता' की सफलता के बाद भुगतान के तौर पर दिया था. जबकि उनके दूसरे बंगले 'प्रतीक्षा' की कीमत 160 करोड़ रुपए आंकी जाती है. 'जनक' में अमिताभ का कार्यालय है. वहीं, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उनका पैतृक आवास है, जिसे अमिताभ ने शैक्षणिक ट्रस्ट में बदल डाला है. इतना ही नहीं, उन्होंने देश के कई शहरों में प्रॉपर्टी खरीदी है. मीडिया रिपोर्ट्स तो यह भी बताती हैं कि बिग बी की प्रॉपर्टी फ्रांस और कुछ अन्य देशों में भी है.

कारों का कलेक्शन
Big B कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के तौर पर भी मोटी कमाई करते हैं. अमिताभ बच्चन को कारों का भी शौक है. एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बी के पास लगभग 11 लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है. जिसमें रोल्स रॉयल्स, लैंड रोवर, पोर्शे, बेंटले, मर्सिडीज, Mini Cooper S और BMW शामिल हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago