✕

होम / B टाउन / Diwali पर सलमान का धमाका, पहले ही दिन Tiger 3 ने कर डाली इतनी कमाई

Diwali पर सलमान का धमाका, पहले ही दिन Tiger 3 ने कर डाली इतनी कमाई

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 को देखने पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग थियेटर पहुंचे, जिससे फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर डाली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सलमान खान (Salman Khan) का दिवाली धमाका उनके फैंस को काफी पसंद आया है. 12 नवंबर को सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इस स्पाई थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले ही दिन जमकर कमाई की है. दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कलेक्शन (Tiger 3 Box Office Collection Day 1) इस बात का सबूत है कि सलमान की फिल्मों को लेकर उनके फैंस में कितना क्रेज रहता है. 

शाहरुख से पीछे सलमान 
मीडिया रिपोर्ट्स में 'Sacnilk' के हवाले से बताया गया है कि टाइगर 3 ने पहले दिन भारत में करीब 44.50 करोड़ की कमाई की. हालांकि, शाहरुख खान की जवान और पठान के मुकाबले सलमान की Tiger-3 की ओपनिंग थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी इसने मेकर्स को निराश नहीं किया है. सलमान और कटरीना कैफ के फिल्मी करियर में टाइगर 3 एक बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है.  

बिगेस्ट ओपनर फिल्म 
पठान की बात करें तो इसी साल जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था. जबकि सितंबर में रिलीज हुई शाहरुख की 'जवान' ने पहले ही दिन 75 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इस लिहाज से देखें तो 2023 की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनने के मामले में सलमान की 'टाइगर 3' शाहरुख की पठान और जवान से पीछे है. 

PVR की भरेगी झोली! 
यदि टाइगर 3 आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन कायम रखती है, तो मल्टीप्लेक्स चेन PVR आईनॉक्स की फाइनेंशियल हेल्थ और मजबूत हो सकती है. कंपनी ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 166 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हासिल किया था. इसके साथ ही रिवेन्यु ग्रोथ में 191% उछाल देखने को मिला. जबकि, टिकटों की बिक्री में 109% की वृद्धि दर्ज हुई थी. सनी देओल की गदर-2, शाहरुख खान की पठान और जवान से PVR को भी अच्छी-खासी कमाई हुई थी. सनी देओल की Gadar-2, 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और रिलीज के 24वें दिन ही फिल्म 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल हो गई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago