होम / चुनाव / दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने बनाया 1 लाख करोड़ का प्लान

दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने बनाया 1 लाख करोड़ का प्लान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अगले दो वर्षों में दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए ₹1 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली में चुनावी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा दावा किया है. नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बदलने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को क्रियान्वित करेगी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं कि आने वाले दो सालों में 1 लाख करोड़ रुपये के काम किए जाएंगे. यह पूरी दिल्ली की सूरत बदल देगा. नमामि गंगे योजना के तहत, हमारे पास यमुना को साफ करने की कुछ योजनाएं हैं. 

33 हजार करोड़ के पहले ही हो चुके है काम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सीवेज के पानी को यमुना में जाने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं. लेकिन, चूंकि दिल्ली सरकार परियोजनाओं के लिए अपने हिस्से का पैसा नहीं दे रही है, इसलिए कुछ काम अभी भी होने बाकी हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़क और परिवहन मंत्रालय 65,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें से 33,000 करोड़ रुपये के काम पहले ही पूरे हो चुके हैं. गडकरी ने बताया कि सड़क और परिवहन मंत्रालय आने वाले समय में 32,000 करोड़ के बचे हुए काम पूरे कर लेगा. 

प्रदूषण का समाधान करने की कोशिश करेंगे

दिल्ली वायु प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को लेकर उन्होंने कहा कि लोग बहुत परेशान है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, सड़क निर्माण मंत्रालय ने दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त करने और भीड़भाड़ कम करने के लिए कई परियोजनाओं को शुरू किया और लागू किया है. गडकरी ने आगे कहा कि सरकार दिल्ली में प्रदूषण का समाधान करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इलेक्ट्रिक बसें, कार और स्कूटर लेकर आई. क्योंकि दिल्ली का 40 प्रतिशत प्रदूषण जीवाश्म ईंधन के कारण होता है. हम सीएनजी (वाहन) भी लेकर आए और हम 5 साल में दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि पराली जलाने में 20 प्रतिशत की कमी आई है, जो पंजाब, हरियाणा और आस-पास के इलाकों में 200 लाख टन जलाई गई. गडकरी ने कहा कि 400 परियोजनाओं में से कुल 60 संयंत्रों ने काम करना शुरू कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि पराली जलाने में 20 प्रतिशत की कमी आई है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अब इस पराली से सीएनजी का उत्पादन किया जा रहा है और 400 संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 60 पहले से ही चालू हैं. इसके परिणामस्वरूप, कचरे को संपदा में बदला जाएगा और ट्रक और बसें सीएनजी से चलेंगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सरकार ने पानीपत में एक परियोजना शुरू की है, जो पराली से 1 लाख लीटर इथेनॉल, 150 टन बायो-विटामिन और 78,000 टन विमानन ईंधन का उत्पादन करेगी. उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी और इस तरह हम आयात पर बचत करेंगे, नए रोजगार सृजित करेंगे और किसानों के कल्याण में भी सुधार करेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago