होम / चुनाव / दिल्ली चुनाव में Rapido की जबरदस्त पेशकश, वोट डालो और फ्री राइड पाओ! जानें क्या है डीटेल?

दिल्ली चुनाव में Rapido की जबरदस्त पेशकश, वोट डालो और फ्री राइड पाओ! जानें क्या है डीटेल?

Rapido ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा दिल्ली वासी सरकार बनाने के लिए वोट डाल सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज ऑटो/बाइक शेयरिंग कंपनी Rapido ने दिल्ली चुनाव को देखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने दिल्ली के लोगों के लिए 2025 विधानसभा चुनाव में वोट डालना आसान बनाने का ऐलान किया है. कंपनी ने इस सिलसिले में एक कैंपेन की शुरुआत की है. कंपनी ने इस कैंपेन के तहत अपने "सवारी जिम्मेदारी की" की टैगलाइन दी है. इस अभियान के तहत, Rapido सभी बाइक टैक्सी राइड पर 100% छूट (₹40 तक) दे रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालें. कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा दिल्ली वासी सरकार बनाने के लिए वोट डाल सके.

इस कूपन कोड का करें इस्तेमाल

5 फरवरी 2025 को दिल्ली के लोग इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. बस "VOTENOW" कूपन कोड इस्तेमाल करें और दो बाइक टैक्सी राइड पर छूट पाएं. यह पहल दिल्ली के मुख्य चुनाव कार्यालय के सहयोग से शुरू की गई है, जिससे वोट डालने जाने के लिए किफायती और आसान यात्रा सुनिश्चित हो सके. Rapido चाहता है कि लोग बिना किसी परेशानी के अपने मतदान केंद्र तक पहुंचें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें. Rapido के सह-संस्थापक, पवन गुंटुपल्ली ने कहा, "लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंच जरूरी है.

मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित

हम मानते हैं कि लोगों को सुविधाजनक यात्रा देकर मतदान के लिए प्रेरित किया जा सकता है. हमें दिल्ली चुनाव कार्यालय का समर्थन मिलने की खुशी है, जिससे यह पहल सफल हो सके. दिल्ली मुख्य चुनाव कार्यालय के प्रतिनिधि ने कहा कि यात्रा की परेशानी कभी भी वोटिंग में बाधा नहीं बननी चाहिए.  

हम मतदान केंद्रों को और सुलभ बनाने के लिए Rapido के सहयोग की सराहना करते हैं. हम चाहते हैं कि हर योग्य मतदाता बिना किसी दिक्कत के अपना वोट डाल सके. यह पहल Rapido की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. कंपनी भारतभर में लोगों को सशक्त बनाने और बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए आगे भी नए प्रयास करती रहेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

54 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago