होम / कोर्ट कचहरी / Amway ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि कसता जा रहा है जांच एजेंसियों का फंदा? 

Amway ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि कसता जा रहा है जांच एजेंसियों का फंदा? 

एमवे इंडिया की मुश्किलों में इजाफा होता जा रहा है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मल्टी-लेवल मार्केटिंग कंपनी एमवे (Amway) का नाम तो आपने जरूर सुना होगा. एक जमाना था, तब 10 में से हर चौथा शख्स किसी न किसी रूप में एमवे से जुड़ा था. हालांकि, अब हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं. एमवे इंडिया एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड (Amway India Enterprise Pvt. Ltd) मुश्किल दौर से गुजर रही है. कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल, ED ने ऐसा तेलंगाना पुलिस द्वारा एमवे और उसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज की गई विभिन्न FIR की जांच के आधार पर किया है. 

धोखाधड़ी से जुटाए इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4,050 करोड़ रुपए की कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत हैदराबाद के PMLA Court में कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. Amway India पर आरोप हैं कि वह सामान बेचने की आड़ में एक अवैध 'मनी सर्कुलेशन स्कीम' को बढ़ावा दे रही है. एमवे अधिक कमीशन और इंसेंटिव का वादा करके लोगों को धोखा दे रही है. ED का कहना है कि एमवे की गतिविधियां एक मल्टी-लेवल मार्केटिंग स्कीम और मनी सर्कुलेशन स्कीम बनाती हैं. इसमें धोखाधड़ी के जरिए से 4050.21 करोड़ रुपए की इनकम जुटाई गई है. 

ये भी पढ़ें -आखिर कौन है वो Singham जिससे मिलने को बेकरार है ED, दोबारा भेज दिया समन?

कंपनी ने जारी किया बयान
ED का यह भी कहना है कि जांच से पता चला कि सदस्यों से एकत्र किए गए 2859 करोड़ रुपए से ज्यादा कथित तौर पर लाभांश, रॉयल्टी और अन्य खर्चों के रूप में छिपाकर विदेशी निवेशकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं. जांच एजेंसी ने ने इस मामले में अब तक 757.77 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं. उधर, एमवे इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर की गई शिकायत 2011 की जांच से संबंधित है. हम विभाग के साथ पूरी सहयोग कर रहे हैं. प्रवक्ता ने आगे कहा कि एमवे ने 25 साल पहले जब भारत में अपना परिचालन शुरू किया था, तब से वह कानूनी और नियामक अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

17 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago