होम / कोर्ट कचहरी / वीडियो बनाने वाला Bobby कर बैठा कुछ बड़ा, उठा ले गई पुलिस; जानें उसकी पूरी जन्मकुंडली

वीडियो बनाने वाला Bobby कर बैठा कुछ बड़ा, उठा ले गई पुलिस; जानें उसकी पूरी जन्मकुंडली

चर्चित यूट्यूबर को पुलिस और NIA की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर गंभीर आरोप लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉबी कटारिया (Bobby Kataria) से तो आप परिचित ही होंगे. वही चर्चित यूट्यूबर, जो हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों में बना रहता है. उसके कई वीडियो विवाद का कारण भी बने हैं. फ्लाइट में सिगरेट सुलगना, सड़क पर शराब पीना और पुलिस से पंगा...जैसे वीडियो बॉबी कटारिया की पहचान बन गए हैं. हालांकि, अब मामला केवल विवादस्पद वीडियो बनाने तक ही सीमित नहीं रहा है. बॉबी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो उसे बहुत भारी पड़ने वाला है. पुलिस और NIA ने कल उसे गिरफ्तार कर लिया और वो कब तक सलाखों के पीछे रहेगा, फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है.  

सोशल मीडिया पर सैकड़ों चाहने वाले
हरियाणा के गुरुग्राम में बसई गांव के रहने वाले बॉबी कटारिया का असली नाम बलविंदर कटारिया है. एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाला बॉबी बॉडी बिल्डिंग का शौकीन है. शुरुआत में वह जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करता रहता था. बाद में उसने कुछ ऐसे वीडियो बनाने शुरू किए, जिन्होंने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर उसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अकेले इंस्टाग्राम पर ही कटारिया के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.  

एकदम से ऐसा हुआ था फेमस
बॉबी 2017 में एकदम से सुर्खियों में आ गया था. दरअसल, उसने गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ अभियान चलाया था. वह कथित रूप से पुलिसकर्मियों की मनमानी और गलत काम को लाइव अपने फॉलोअर्स को दिखाता था. पुलिस को लेकर लोगों के दिल में कोई न कोई शिकायत रहती ही है, इस वजह से बॉबी हिट हो गया. हालांकि बाद में गुरुग्राम और फरीदाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था. लेकिन इससे उसे कोई खास फर्क नहीं पड़ा. इसके बाद से बलविंदर कटारिया की लोकप्रियता बढ़ती चली गई और वो खुद को सेलेब्रिटी समझने लगा. उसने कई ऐसे वीडियो बनाए, जिन पर खूब बवाल मचा. 

विवादों में रहे हैं कई वीडियो
2022 में कटारिया स्पाइसजेट के विमान में सिगरेट सुलगाते नजर आया था. यह वीडियो दुबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 20 जनवरी 2022 को शूट किया गया था. भारत में फ्लाइट में स्मोकिंग बैन है और पकड़े जाने पर जेल या जुर्माने का प्रावधान भी है. इसके बावजूद कटारिया ने अपने वीडियो के लिए नियम तोड़े और पैसेंजर्स की जान जोखिम में डाली. इसी तरह अपने एक वीडियो में वह सड़क पर खुलेआम शराब पीता हुआ नजर आया था. वीडियो में दिखाया गया था कि कटारिया ने सड़क पर कुर्सी डाल रही है और उस पर बैठकर पैग बना रहा है. इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश भी दिए थे.   

किसलिए हुआ गिरफ्तार? 
वीडियो बनाकर सुर्खियां बंटोरने वाले बॉबी कटारिया ने अब कुछ ऐसा कर दिया है, जो उसे बहुत भारी पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स एक अनुसार, बॉबी ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो युवकों - अरुण कुमार और मनीष तोमर को UAE और सिंगापुर में नौकरी दिलाने का वादा किया. इसके बदले में उसने दोनों युवकों से चार लाख रुपए की डिमांड की. अरुण और मनीष को धोखे से लाओस ले जाया गया और वहां इनके पासपोर्ट छीन लिए गए. इसके बाद दोनों को गैरकानूनी तरीके से चल रहे एक कॉल सेंटर में काम करने को मजबूर किया गया. हालांकि, दोनों किसी तरह वहां से निकलकर भारतीय दूतावास पहुंचे और पूरी कहानी बयां की. भारत लौटने के बाद उन्होंने बॉबी कटारिया के पर FIR दर्ज कराई. सोमवार को NIA और गुरुग्राम पुलिस की टीम ने बॉबी कटारिया को उसके गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. 

इतने करोड़ का मालिक है बॉबी
अब जानते हैं कि यह विवादास्पद यूट्यूबर आखिर कितना अमीर है. बॉबी कटारिया को नेता बनने का भी शौक है और इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने 2019 में फरीदाबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, इस चुनाव में उसे केवल 393 वोट ही मिल सके. इस दौरान, उसने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति करीब 12 लाख रुपए बताई थी. जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉबी करीब 41 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक है. उसके पास गुरुग्राम में एक लग्जरी घर और कई महंगी कारें हैं. उसकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा यूट्यूब से आता है. उसका गुरुग्राम में Banana Godown है. इसके अलावा, उसने एक NGO की स्थापना भी की है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

48 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

57 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago