होम / कोर्ट कचहरी / TATA Group की इस कंपनी ने ऐसा क्या किया कि मंत्रालय ने भेज दिया नोटिस?

TATA Group की इस कंपनी ने ऐसा क्या किया कि मंत्रालय ने भेज दिया नोटिस?

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया एक्सप्रेस का अधिग्रहण पिछले साल जनवरी में किया था. कर्मचारी यूनियन ने कई मुद्दों पर नाराजगी जताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा ग्रुप (TATA Group) की एक कंपनी को श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) की ओर से नोटिस भेजा गया है. इस कंपनी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) को प्रबंधन और केबिन क्रू सदस्यों के बीच विवाद से जुड़े मामले में यह नोटिस जारी किया गया है. कई केबिन क्रू सदस्यों ने ट्रेवल से पहले रेस्ट के दौरान रूम साझा करने को लेकर चिंताएं जताई हैं. इसके अलावा दूसरे भी कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर विवाद की स्थिति है. 

शर्तों को बदलने का आरोप
इस मामले में औद्योगिक विवाद निवारण कानून 1947 के तहत श्रम विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई थी. एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रम कानून के तहत सुलह कार्यवाही लंबित रहने के दौरान एयरलाइन ने मेंबर्स की सेवा संबंधी शर्तों को बदल दिया है, जो नियमों का उल्लंघन है, इसीलिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने उसे नोटिस भेजा है. यह नोटिस राष्ट्रीय राजधानी में उप श्रम क्षेत्रीय आयुक्त ने जारी किया है. बता दें कि टाटा ग्रुप ने इस एयरलाइन का अधिग्रहण पिछले साल जनवरी में किया था. 

ये भी पढ़ें - ऐसे ही नहीं खिल रही है निवेशकों के चेहरे की मुस्कान, FPI का है इसमें बड़ा योगदान

सिंधिया तक पहुंच मामला
यह मामला नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच चुका है. पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस एम्प्लाइज यूनियन (AIXEU) ने सिंधिया को पत्र लिख अपनी समस्याएं बताई थीं. इस पत्र में कई मुद्दों का जिक्र था, लेकिन AIXEU को सबसे ज्यादा आपत्ति रूम शेयरिंग के निर्देश को लेकर थी. दरअसल, लेओवर के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के केबिन क्रू को रूम शेयर करने को कहा गया है. पहले लेओवर के दौरान केबिन क्रू सदस्यों को फाइव या फोर स्टार होटल में ठहरने की सुविधा दी जाती थी. मगर, अब एक रूम में दो लोगों के रुकने के निर्देश दिए गये हैं. साथ ही कई अन्य सुविधाओं में कटौती हुई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

28 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago