होम / कोर्ट कचहरी / कौन हैं टेलीग्राम के CEO Pavel Durov, फ्रांस पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, कितनी है नेटवर्थ?

कौन हैं टेलीग्राम के CEO Pavel Durov, फ्रांस पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, कितनी है नेटवर्थ?

टेलीग्राम के सीईओ और संस्थापक पवेल डुरोव को पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर अरेस्ट किया गया है. जानिए कौन हैं पवेल डुरोव.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के फाउंडर एवं सीईओ पावेल डुरोव को फ्रांस को पेरिस के बाहर स्थित बार्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डुरोव के खिलाफ पहले से ही वारंट जारी था और जब वह अपने प्राइवेट जेट से फ्रांस पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फ्रांस में टेलीग्राम पर कंटेंट मॉडरेशन में कमी बरतने का आरोप लगा है और फ्रांस पुलिस ने दावा किया है कि उनके प्लेटफॉर्म के जरिए कई गैर कानूनी कार्य जैसे ड्रग तस्करी, यौन शोषण संबंधित सामग्री साझा करना और मनी लॉड्रिंग जैसे कई कार्यों को अंजाम दिया जा रहा था. इसी मामले में अब फ्रांस पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

20 साल की हो सकती है सजा

टेलीग्राम ने अभी तक स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वहीं, फ्रांसीसी आंतरिक मंत्रालय और पुलिस ने भी चुप्पी बरती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डुरोव को अजरबैजान से विमान से आने के बाद गिरफ्तार किया गया था. डुरोव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट केवल फ्रांस की धरती पर ही वैध था. गिरफ्तारी से बचने के लिए अरबपति व्यवसायी ने आमतौर पर फ्रांस और यूरोप यात्रा से दूरी बरत रहे थे. फिलहाल, यह पता नहीं चला है कि वह फ्रांस में किसलिए उतरने थे. उनके खिलाफ आतंकवाद, मादक पदार्थों की आपूर्ति, धोखाधड़ी, मनी लॉण्ड्रिंग और अन्य आरोप हैं. मीडिया ने दावा किया कि डुरोव को इन आरोपों में 20 साल तक की जेल हो सकती है.

कौन हैं Pavel Durov?

पावेल डुरोव (Pavel Durov) रूस में जन्मे हैं. 39 वर्षीय डुरोव मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक के रूप में जाने जाते हैं. डूरोव की संपत्ति फोर्ब्स द्वारा 15.5 बिलियन डॉलर आंकी गई थी उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था, क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (VKontakte social media platform) पर विपक्षी समुदायों को बंद करने की सरकार की मांग को मानने से इनकार कर दिया था. बाद में पावेल डुरोव ने इसे बेच दिया था, रूसी और फ्रांसीसी मीडिया का कहना है कि डुरोव 2021 में फ्रांसीसी नागरिक बन गए, उन्होंने 2017 में खुद को और टेलीग्राम को दुबई में शिफ्ट कर दिया था.

डुरोव के पास कितनी संपत्ति?

फोर्ब्स ने डुरोव की संपत्ति 15.5 अरब डॉलर आंकी है. डुरोव ने अप्रैल में अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन के साथ एक साक्षात्कार में रूस से बाहर निकलने और कंपनी के लिए घर की तलाश के बारे में बताया. इसमें बर्लिन, लंदन, सिंगापुर और सैन फ्रांसिस्को में काम करना शामिल था, उन्होंने कहा था कि वह किसी से आदेश लेने के बजाय स्वतंत्र रहना पसंद करेंगे. इसी साक्षात्कार में डुरोव ने कहा कि पैसे या बिटकॉइन के अलावा उनके पास रीयल एस्टेट, जेट या याट जैसी कोई बड़ी संपत्ति नहीं है, क्योंकि वह आजाद रहना चाहते हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago