होम / कोर्ट कचहरी / उपलब्धियों से भरा हुआ है अपने ही बेटे को मारने वालीं इस CEO का Biodata 

उपलब्धियों से भरा हुआ है अपने ही बेटे को मारने वालीं इस CEO का Biodata 

सूचना सेठ AI एथिक्स एक्सपर्ट हैं. उन्हें 12 साल से ज्यादा का डेटा साइंटिस्ट का अनुभव है. वह कई स्टार्टअप्स में डेटा साइंस टीमों का नेतृत्व भी कर चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक AI कंपनी की सीईओ सूचना सेठ (Suchana Seth) को अपने ही 4 साल के बच्चे के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में चर्चित नाम माना जाता है. वह कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. साथ ही एक प्रतिष्ठित स्टार्टअप की संस्थापक भी हैं. इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, क्योंकि एक मां पर अपने ही बच्चे की हत्या का गंभीर आरोप लगा है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि सेठ ने बेटे की लाश को एक बैग में अपने साथ रखा हुआ था.

गोवा में मर्डर, कर्नाटक से गिरफ्तारी
39 वर्षीय सूचना सेठ को पुलिस ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गिरफ्तार किया है. उन्होंने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में स्थित एक अपार्टमेंट में अपने बेटे की हत्या कर दी थी. पुलिस को अब तक हत्या की वजह पता नहीं लग सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि पति के साथ तनावपूर्ण रिश्तों के चलते आरोपी ने इतना संगीन कदम उठाया. सेठ की शादी 14 साल पहले 2010 में हुई थी. शादी के नौ साल बाद 2019 में उन्हें बेटा हुआ. 2020 में उनका अपने पति से विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मामला कोर्ट तक पहुंचा और दोनों का तलाक हो गया. कोर्ट ने बच्चे की कस्टडी मां को सौंपते हुए यह भी कहा कि पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकता है. 

प्रभावशाली महिलाओं में था नाम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn पर मौजूद जानकारी के अनुसार, सूचना सेठ AI एथिक्स एक्सपर्ट हैं. उन्हें 12 साल से ज्यादा का डेटा साइंटिस्ट का अनुभव है. वह कई स्टार्टअप्स में डेटा साइंस टीमों का नेतृत्व भी कर चुकी हैं. सेठ ने Mindful AI Lab की स्थापना की थी, जो कस्टमाइज्ड AI एथिक्स एडवाइजरी सर्विसेज प्रदान करती है. आरोपी सूचना सेठ साल 2021 में जारी हुई AI एथिक्स लिस्ट में 100 प्रभावशाली महिलाओं में भी शामिल थीं. वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय के बर्कमैन क्लाइन सेंटर से वर्ष 2017 से 2019 तक जुड़ी रहीं हैं. सेठ के पास टैक्स्ट माइनिंग और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में पेटेंट भी था. सेठ का प्रोफाइल बताता है कि वो रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च फेलो भी रह चुकी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

28 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago