होम / कोर्ट कचहरी / आखिर कौन हैं Jatin Dalal, जिनके खिलाफ Wipro ने दर्ज किया मुकदमा?

आखिर कौन हैं Jatin Dalal, जिनके खिलाफ Wipro ने दर्ज किया मुकदमा?

जतिन दलाल ने कुछ महीने पहले ही विप्रो का साथ छोड़कर कॉग्निजेंट को अपना नया ठिकाना बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज IT कंपनी विप्रो (Wipro) ने अपने पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जतिन दलाल (Jatin Dalal) के खिलाफ बेंगलुरु सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. अभी ये स्पष्ट नहीं है कि विप्रो ने यह कदम क्यों उठाया है, लेकिन दलाल ने कोर्ट से मुकदमे को मध्यस्थता के लिए भेजने का अनुरोध किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विप्रो और दलाल दोनों ने अपनी दलीलें पेश की हैं और मामले में अगली सुनवाई 3 जनवरी को होगी. संभवतः इसी दिन फैसला हो जाएगा कि विवाद को मध्यस्थता के लिए आगे बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं.

Cognizant है नया ठिकाना
जतिन दलाल ने सिंतबर 2023 में विप्रो के CFO पद से इस्तीफा देकर कॉग्निजेंट (Cognizant) को अपना नया ठिकाना बनाया था. दलाल साल 2015 से विप्रो में सीएफओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. 30 नवंबर से उनका इस्तीफा प्रभावी हो गया था. उनकी जगह विप्रो ने अपर्णा अय्यर को नया सीएफओ नियुक्त किया है. दलाल कॉग्निजेंट के सीईओ एस रवि कुमार को रिपोर्ट करेंगे. अपनी नई भूमिका में, दलाल वैश्विक स्तर पर विभिन्न वित्तीय कार्यों की देखरेख करेंगे, जैसे कि वित्तीय योजना और विश्लेषण, लेखांकन और नियंत्रण, टैक्स, ट्रेजरी, इंटरनल ऑडिट, कॉर्पोरेट डेवलपमेंट, निवेशक संबंध और उद्यम जोखिम प्रबंधन.

ये भी पढ़ें - फिर शॉपिंग के मूड में Adani, 100% हिस्सेदारी के लिए अब इस पर लगाया दांव 

मोहम्मद के खिलाफ भी शिकायत
दलाल 20 साल से अधिक समय तक विप्रो के साथ रहे. उनका जाना कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में हो रहे इस्तीफों में सबसे लेटेस्ट था. इससे पहले, विप्रो  नॉन कंपीट क्लॉज की अवधि पूरा होने से पहले ही कॉग्निजेंट (Cognizant) जॉइन करने वाले अपने एक पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव मोहम्मद हक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा चुकी है. मोहम्मद हक विप्रो में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिका के लिए हेल्थकेयर व मेडिकल डिवाइसेज के हेड रह चुके हैं. विप्रो ने उनके खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में शिकायत दायर की है. 

अपर्णा हैं गोल्ड मेडलिस्ट 
वहीं, जतिन दलाल की जगह विप्रो में CFO बनाई गईं अपर्णा अय्यर की बात करें, तो उन्होंने 2003 में सीनियर इंटरनल ऑडिटर के रूप में विप्रो ज्वाइन की थी. कंपनी में 20 साल के करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है. अपर्णा सीईओ थिएरी डेलापोर्ट को रिपोर्ट करती हैं. साथ ही वह कंपनी के कार्यकारी बोर्ड का भी हिस्सा हैं. मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली अपर्णा ने Wipro में फाइनेंस प्‍लान‍िंग एनाल‍िस‍िस मैनेजर, ब‍िजनेस फाइनेंस हेड, फाइनेंस प्‍लान‍िंग एंड एनाल‍िस‍िस, कॉरपोरेट ट्रेजरार और इन्वेस्टर रिलेशन विभाग में काम किया है. अपर्णा क्वालिफाइड और गोल्ड मेडलिस्ट CA हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

36 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago