होम / कोर्ट कचहरी / अंतहीन मुश्किलें: Vodafone Idea ने क्यों कहा - ऐसे तो हमारा वजूद ही खत्म हो जाएगा?

अंतहीन मुश्किलें: Vodafone Idea ने क्यों कहा - ऐसे तो हमारा वजूद ही खत्म हो जाएगा?

टेलीकॉम सेक्टर में वोडाफोन - आईडिया लगातार पिछड़ती जा रही है. कंपनी गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea-VI) तमाम कोशिशों के बावजूद मुश्किलों से बाहर नहीं निकल पा रही है. कंपनी पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. वोडाफोन आइडिया ने 2019 में लगाई गई एक पेनाल्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से भी गुहार लगाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने एडजस्टेड ग्रॉस रिवेन्यु (AGR) मामले में सर्वोच्च न्यायालय में एक क्यूरेटिव पिटिशन फाइल की है.

रकम चुकाना संभव नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया ने अपनी याचिका में कहा है - सुप्रीम कोर्ट ने 2019 के फैसले में जो पेनाल्टी लगाई थी, वो राशि ब्याज मिलाकर इतनी ज्यादा हो गई है कि उसे चुकाना कंपनी के लिए संभव नहीं है. इस राशि को चुकाने में Vodafone Idea का वजूद ही खत्म हो सकता है. पिछले महीने यानी सितंबर 2023 में VI ने यह क्यूरेटिव पिटिशन फाइल की गई है. टेलीकॉम कंपनी ने सर्वोच्च न्यायालय से गुहार लगाते हुए कहा है कि कंपनी पहले से आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रही है. खुद को बचा पाया कंपनी के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. 

कंपनी ने दी ये दलील
कंपनी ने याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को 2019 के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. VI ने कहा है कि वह लाइसेंस फीस लगाए जाने को चुनौती नहीं दे रही है. उसने यह याचिका इसलिए दाखिल की है, क्योंकि वह चाहती है कि पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए. VI ने दलील दी है कि पेनाल्टी पर पेनाल्टी और फिर ब्याज लगाना कठोर फैसला है. इससे कंपनी का वजूद ही खतरे में पड़ सकता है. इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कहा है कि लाइसेंस फीस के पेमेंट में देरी पर लागू ब्याज दर इतनी ज्यादा है कि वो अपने आप में एक जुर्माने जैसा है.

अधिग्रहण की अफवाह
कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि अमेरिका की कई टेलीकॉम कंपनियां VIL का अधिग्रहण कर सकती हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इसके लिए वोडाफोन आइडिया की वेरिजॉन, अमेजन और स्टारलिंक जैसी कंपनियों से बातचीत चल रही है. हालांकि, बाद में Vodafone-Idea की तरफ से इन खबरों का खंडन किया गया. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ऐसी सभी खबरें गलत हैं. VIL अधिग्रहण की किसी बातचीत में शामिल नहीं है. खासतौर पर, खबरों में जिन कंपनियों का जिक्र किया गया है उनसे कोई बातचीत नहीं हो रही है. इस खंडन के बाद से कंपनी के शेयरों में अच्छी-खासी गिरावट आई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago